Work Depression: क्या आप तो नहीं अपने काम से परेशान?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
relief from depression

हम सब सुबह ऑफिस जाते हैं शाम को घर आ जाते हैं यह रूटीन हमारा रोज का होता है। कभी ना कभी हम काम करते समय निराश हो जाते हैं। ऐसा भी होता है कि हमें रोना आ जाता है। हमारे बीच ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको यह परेशानी नियमित रूप से होती है। यह इसलिए भी हो सकता है क्योंकि आपको अपना काम पसंद नहीं है आपको वर्क प्लेस पर अच्छा माहौल नहीं मिल रहा है। आज आपको बताएंगे वर्क डिप्रेशन के बारे में।

Work Depression:  क्या आप तो नहीं आपने काम से परेशान? 

वर्क डिप्रेशन क्या है?

Advertisment

यह एक ऐसा डिप्रेशन है जिसमें कर्मचारी ऑफिस में काम करते समय डिप्रेशन महसूस करता है।  ऐसा जरूरी नहीं है कि उसे ऑफिस में ऐसा अनुभव हो यह इसलिए पहले से ही डिप्रेशन का शिकार होने से हो सकता है जिसके कारण हमें हमारे वर्क में भी परेशानी होती है। कई बार ऑफिस के माहौल के कारण भी ऐसा हो सकता है।

इसके लक्षण क्या है?

काम में मन ना लगना
इसका लक्षण यह भी हो सकता है कि आपका ऑफिस में मन नहीं लग रहा है। आपका घर जाने का मन कर रहा है किसी तरह से आप वहां से  निकलना चाहते हैं।

काम की समय उदासी
एक लक्षण इसका यह भी है कि आपका अपने काम में मन नहीं लगता है। काम के समय आप बेचैन रहते हो।

Advertisment

काम में गलतियां करना या भूल जाना
जब आप  वर्क डिप्रेशन का शिकार होते हो आपका काम में मन नहीं लगता। जिस कारण या तो आप काम में गलतियां करते हो या फिर उसे भूल ही जाते हो।

वर्क प्लेस पे अकेला महसूस करना 
आप वर्क प्लेस पे अकेला महसूस करते हो। आप किसी से  ज्यादा मिलते या बात नहीं करते। आप अपने आप को लाचार महसूस करते हो।

ज्यादा प्रेशर महसूस होना 
इस तरह की डिप्रेशन में आप को काम में प्रेशर ज्यादा महसूस होता है। आप अपने काम को एक बोझ की तरह लेते हो। जिसको करने में आपको जरा भी मजा नहीं आता है।

Advertisment

अपने आस पास सहकर्मियों से बात न करना
जब आप इस स्थिति में होते हो अपने आस पास सहकर्मियों से बात नहीं करते। उनसे दूरी बनाकर रखते हो।

थकान रहना 
ऐसी स्थिति में आपको थकान रहती है। आपका काम करने का मन नहीं करता है। आपको गुस्सा भी आता है।

सिर दर्द और चिड़चिड़ापन
आपके सिर में दर्द रहता है। आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है। आप छोटी छोटी बात पर गुस्सा करते हो।

work depression