Advertisment

ये 10 Normal Things जिसे लेकर अक्सर महिलाएं होती हैं शर्मिंदा

हमेशा से ही हमारे समाज में महिलाओं से जुड़ी बातों को एक अलग नजर से देखा जाता है, जो कि गलत है, क्योंकि यह सारी चीजें सामान्य हैं, लेकिन इस समाज में हमेशा उन्हें अपने शरीर से जुड़ी चीजों को लेकर बुरा महसूस कराया गया है।

author-image
Ruma Singh
New Update

10 Normal Things Women Are Embarrassed Of: हमेशा से ही हमारे समाज में महिलाओं से जुड़ी बातों को एक अलग नजर से देखा जाता है, जो कि गलत है, क्योंकि यह सारी चीजें सामान्य हैं, लेकिन इस समाज में हमेशा उन्हें अपने शरीर से जुड़ी चीजों को लेकर बुरा महसूस कराया गया है। जिसे लेकर वो भी काफी शर्मिंदगी महसूस करती हैं। ये कुछ 10 चीजें हैं, जो नॉर्मल है, लेकिन महिलाएं इसे शर्म मानती हैं।

Advertisment

ये 10 सामान्य बातें जिनसे महिलाएं होती हैं शर्मिंदा

  • अक्सर महिलाएं अपने शरीर के हेयर को लेकर शर्मिंदगी महसूस करती हैं। जैसे- हाथ, अपर लिप आदि, लेकिन जानना बेहद जरूरी है कि यह एक बायोलॉजिकल प्रोसेस है। जब एक लड़की प्यूबर्टी एज में आती है, तो उनके शरीर में मेल और फीमेल हार्मोन दोनों बढ़ जाते हैं, जो कि पूरी तरह से शारीरिक प्रक्रिया है। इसे रिमूव करना या ना करना आपकी निजी राय है, लेकिन किसी भी दबाव में आकर आप बिल्कुल भी ऐसा ना करें। 
  • ज़्यादातर हमारे बॉडी के हिस्से डार्क हो जाते हैं, जो कि एक हार्मोनल प्रक्रिया है। वहीं कुछ हिस्सों में हाइपरपिगमेंटेशन भी हो जाता है। जिसके पीछे प्यूबर्टी के बाद हार्मोनल बदलाव कारण होता है। इसे ब्लीच कराने की कोई जरूरत नहीं है।
  • वजाइनल स्मेल आना नॉर्मल है। इसके लिए आपको किसी भी तरह के सेंट प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना है, क्योंकि यह नुकसानदायक होते हैं। यदि आपकी वजाइना से नॉर्मल स्मेल आ रही है, तो यह पूरी तरह से फिजियोलॉजिकल प्रक्रिया है। जिसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।
  • आपने यह नोटिस किया होगा कि तीन से चार महीने तक अंडरगारमेंट्स का इस्तेमाल करने के बाद उसमें दाग लग जाते हैं। अगर यह वाइट कलर का है तो ब्राउन हो जाता है और डार्क है तो वाइट हो जाता है। यह वजाइनल पीएच लेवल से होता है, जो कि एसिडिक होते हैं। 
  • कई महिलाओं को शिकायत रहती हैं निप्पल के पास हेयर होते हैं। खासतौर पर जब पीरियड्स आते हैं तो हेयर बढ़ने लगते हैं, जो कि हार्मोनल प्रभाव से होता है।
  • प्यूबर्टी के बाद बॉडी पर स्ट्रेच मार्क आना नॉर्मल है। साथ ही प्रेग्नेंसी व डिलीवरी के बाद भी स्ट्रेच मार्क आना आम बात होता है।
  • पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पेट खराब होने की शिकायत रहती हैं, जो कि सामान्य है। यह आमतौर पर प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के कारण होता है।
  • यदि आपके दोनों ब्रेस्ट का शेप और साइज़ अलग है, तो चिंता करने की बात नहीं है, क्योंकि सभी महिलाओं को ऐसे ही होते हैं, जो कि सामान्य होता है। 
  • पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पीरियड्स प्रोडक्ट्स को लेकर असहज महसूस होता है, जो कि गलत है, क्योंकि हर महिला को पीरियड आते हैं, इसलिए शर्मिंदा महसूस करने की कोई जरूरत नहीं है।
  • हर इंसान को शारीरिक जरूरत महसूस होती है, लेकिन महिलाओं को शारीरिक जरूरत को लेकर हमेशा शर्मिंदा होना पड़ता है। यह सब हार्मोनल बदलाव से जुड़ा हुआ होता है। खासतौर पर जब महिलाएं ओव्यूलेशन के समय होती हैं, तो उनमें सेक्सुअल डिजायर ज्यादा होता है।
sanitary pads sanitary napkins vagina periods breast puberty in girls Puberty body hair Hair
Advertisment