Advertisment

5 ऐसी Manipulative Terms जो सदियों से महिलाओं के लिए इस्तेमाल हो रही हैं

काफी लंबे समय से महिलाएं भावनात्मक रूप से कमजोर और खुद के डिसीजन लेने में असमर्थ समझी जाती है। क्या आप जानते हैं कि यह सब कुछ शुरू कैसे हुआ और कैसे हमने इन सब चीजों के बारे में सोचना शुरू किया? इन सब के पीछे सालों की मैनिपुलेशन और कंडीशनिंग है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update

5 terms used to manipulate women for centuries! काफी लंबे समय से महिलाएं भावनात्मक रूप से कमजोर और खुद के डिसीजन लेने में असमर्थ समझी जाती है। क्या आप जानते हैं कि यह सब कुछ शुरू कैसे हुआ और कैसे हमने इन सब चीजों के बारे में सोचना शुरू किया? इन सब के पीछे सालों की मैनिपुलेशन और कंडीशनिंग है। आज हम आपको पांच ऐसी मैनिपुलेशन बातें बताएंगे जिनका इस्तेमाल महिलाओं के माइंड और बॉडी को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है ताकि वह इस पितृसत्तात्मक ढांचे में फिट हो सकें।

Advertisment

5 ऐसी Manipulative Terms जो सदियों से महिलाओं के लिए इस्तेमाल हो रही हैं

Hysteria

शुरुआत में इस टर्म का इस्तेमाल इमोशनल डिसऑर्डर को डिफाइन करने के लिए किया जाता था लेकिन समय के साथ इसका इस्तेमाल महिलाओं के इमोशंस और बिहेवियर को डिस्मिस करने के लिए किया गया। अगर महिलाएं अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हैं तो उन्हें न सिर्फ इरेशनल और मेंटली अनस्टेबल जैसे लेबल दिए गए बल्कि उनके कंसर्न्स और एक्सपीरियंस को भी कंप्लीट इनवैलिडेट किया गया। 

Advertisment

Mistress

यह टर्म आज भी महिलाओं को नीचा दिखाने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस टर्म का इस्तेमाल उन महिलाओं के लिए किया जाता है जिनका अफेयर एक शादीशुदा मर्द के साथ होता है। यह अपने आप में भी एक डिबेट हो सकती है क्योंकि पहले के समय में यह उन महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था जो पावर में होती थी और उनकी सत्ता को कम करने के लिए ऐसा कहा जाता है। उस टाइम पर ये कहा जाता था कि महिला की पावर और सक्सेस उनके गलत रिश्तों की वजह से है ना कि उनकी कैपेबिलिटी के कारण। यह उसे सोच का समर्थन करता है जिसमें ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं पावर और अथॉरिटी में है वह अपने गलत रिश्तों के कारण है।

Battle Axe

Advertisment

यह वो टर्म है जो हिस्टॉरिकली उन महिलाओं के लिए यूज़ कियागया है जिन्हें डोमिनेटिंग, एरोगेंट और अरगुमेंटेटिव माना जाता था। इसका इस्तेमाल महिलाओं को नीचा दिखाने के तरीके से डिस्क्राइब करने के लिए किया जाता था जो इस फैक्ट को लागू करता था कि वे फोर्सफुल हैं और उनका व्यव्हार सही नहीं है। मूलतः यह उन महिलाओं की तरफ इशारा करता था जिनका पेशा स्पिन था। 

Spinter

स्पिंटर टर्म उन महिलाओं के लिए यूज़ किया गया जो सोसाइटल नॉर्म्स के अनुसार, शादी के लिए अपनी उम्र से ज्यादा थी। यह वर्ड ये भी इंडिकेट करता था कि उस वुमन से कोई भी मैन शादी नहीं करना चाहता है। ऐसा भी माना जाता था कि वह महिला की कभी शादी नहीं होगी। ऐसे काफी टर्म्स हैं जैसे कि ओल्ड मेड, मेडन आदि जो कि अविवाहित महिला को नीचा दिखाने के लिए यूज़ किए जाते थे। 

Advertisment

Frigid

क्या आप फ्रिजड टर्म के बारे में जानते हैं जिसका इस्तेमाल इतिहास में महिलाओं को स्टिग्मेटाइज किया जाता क्योंकि वो सेक्सुअली एक्टिव नहीं थीं। महिलाओं की अलग यौन एडवांस होने के कारण भी उन्हें शर्मिंदा महसूस करवाया जाता था। इसके साथ में ही उनको काफी क्रिटिसाइज और ब्लेम किया जाता था। अगर उनका सेक्सुअल एक्टिविटीज में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं होता था।

तो इन टर्म्स की गिनती काफी ज्यादा है लेकिन आज के लिए हम आपके साथ इन पांच टर्म को शेयर कर रहे हैं।

fight patriarchy #Women PATRIACHAL MINDSET patriachal
Advertisment