Advertisment

क्या Wet Dreams महिलाओं को भी हो सकते हैं?

क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप अचानक नींद से उठे हों और आपने अंडरवियर पर कुछ व्हाइट डिस्चार्ज नोटिस किया हो? आप हैरान हो सकते हैं कि यार यह क्या है?

author-image
Rajveer Kaur
New Update

Can women also have Wet Dreams? क्या आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप अचानक नींद से उठे हों और आपने अंडरवियर पर कुछ व्हाइट डिस्चार्ज नोटिस किया हो? आप हैरान हो सकते हैं कि यार यह क्या है और कैसे हुआ? तो चांसेस है कि यह वेट ड्रीम हो जो आपके लिए शर्मनाक और समझ से बाहर हो सकता है लेकिन यह नॉर्मल है। चलिए आज इसे समझने की कोशिश करते हैं-

Advertisment

क्या Wet Dreams महिलाओं को भी हो सकते हैं?

वेट ड्रीम तब होता है जब एक लड़का नींद में इजेकुलेट करता है। ऐसा इसलिए होता है, जब उसे सेक्सुअल ड्रीम आते हैं जिसकी वजह से वह सेक्शुअल अराउजल हो जाता है। इस दौरान पेनिस से semen निकलता है जिसे आप अपनी अंडरवियर में भी देख सकते हैं। ऐसा भी हो जाता है कि लोग इसके कारण उठ भी जाते हैं और ऐसा नहीं भी होता है क्योंकि यह मैन्युअल स्टिमुलेशन के बगैर ही होता है।

क्या महिलाओं को भी वेट ड्रीम हो सकते हैं?

Advertisment

बहुत सारे लोग वेट ड्रीम को पुरुषों से जोड़ देते हैं लेकिन यह पूरा सच नहीं है। महिलाओं को भी ऐसा हो सकता है। जब महिलाओं को नींद में ऑर्गेज्म हो जाता है तब उन्हें भी वेट ड्रीम हो जाते हैं। ऐसा सपनों के कारण हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि वह इरॉटिक ही हो। इसमें अंतर यही होता है कि जब महिलाओं को ऐसा होता है तो Vaginal secretion होती हैं जिससे ऑर्गेज्म हो सकता है। पुरुषों को यह जल्दी हो सकता है क्योंकि वह रात को नेचरली बहुत सारे इरेक्शन प्रोड्यूस करते हैं लेकिन महिलाओं में भी यह नॉर्मल है। रिसर्च के अनुसार ज्यादातर महिलाओं में स्लीप ऑर्गेज्म 21 साल की उम्र होने से पहले ही हो जाता है।

महिलाओं में वेट ड्रीम को ज्यादा नोटिस नहीं किया जाता है क्योंकि वजाइनल डिस्चार्ज उनके लिए एक नॉर्मल चीज है। इसके लिए महिलाओं के लिए यह आईडेंटिफाई करना कि यह वो है या नहीं थोड़ा मुश्किल हो जाता है, जब तक बहुत ज्यादा सेक्सुअल अराउजल नहीं होता है या फिर वजाइना पूरी तरह वेट नहीं हो जाता है।

क्या यह नॉर्मल है?

Advertisment

अगर आप यह सोच रहे हैं कि आप अपने वेट ड्रीम को रोक सकते हैं तो ऐसा कुछ भी नहीं है। यह आपके कंट्रोल में नहीं है। ऐसी कोई मेडिकेशन या ट्रीटमेंट नहीं है जिससे आप इसे रोक सकते हैं क्योंकि यह कोई समस्या नहीं है जिसका आपको इलाज करवाना है। 

इसके साथ ही इसमें शर्मिंदा होने वाली भी कोई बात नहीं है यह बिल्कुल नॉर्मल है और प्यूबर्टी के आसपास ऐसी स्थिति ज्यादा बन सकती है क्योंकि हार्मोन इसकी वजह होते हैं। वेट ड्रीम हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। यह इसका भी इशारा हो सकते हैं कि आप अच्छे तरीके से सेक्सुअल फंक्शन कर रहे हैं। अगर आप पोर्न कंटेंट कंज्यूम कर रहे हैं तब भी आपको ऐसा हो सकता है। अगर आपको ऐसा नहीं भी हो रहा है तब भी कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि सब लोगों को यह नहीं होते हैं। कुछ लोगों में यह बहुत कम होते हैं और कुछ में बहुत ज्यादा और ऐसा होने में कुछ भी गलत नहीं है।

sex Puberty puberty in girls active sex life
Advertisment