Is Masterbation Good Or Bad: महिलाओं के मास्टरबेशन करने को अक्सर काफी ज्यादा बड़ी बात मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं का मास्टरबेशन करना काफी ज्यादा अलग है जबकि पुरुषों में यह काफी ज्यादा नॉर्मल होता है। क्या आप जानती हैं कि आपका मास्टरबेशन से आपकी बॉडी पर क्या असर पड़ता है? आईए जानते हैं।
क्या हेल्थ के लिए Masterbation सही है?
महिलाओं का मास्टरबेशन करना बिल्कुल सही है। सबके अंदर एक अलग प्रकार का अराउजल और सेटिस्फेक्शन होने की चाहत होती है। ऐसे में किसी को भी उसके मास्टरबेशन करने के लिए गलत ठहरना बिल्कुल भी सही नहीं है।
मास्टरबेशन के क्या फायदे होते हैं?
महिला या पुरुष दोनों में ही मास्टरबेशन के काफी ज्यादा फायदे होते हैं। खासकर महिलाओं में इसके कई फायदे होते हैं। महिलाओं में अक्सर मास्टरबेशन के कारण एक अलग प्रकार का सेटिस्फेक्शन और सेक्सुअल हेल्थ अच्छी होती है।
अच्छी नींद
महिला में मास्टरबेशन से होने वाले सेटिस्फेक्शन के कारण उनकी नींद काफी ज्यादा अच्छी हो जाती है जिसके कारण उनकी दिनचर्या में काफी ज्यादा बदलाव आने लग जाता है।
स्ट्रेस कम होता है
मास्टरबेशन करती है तो उसके सेटिस्फेक्शन प्राप्त होने पर बॉडी में कुछ हार्मोन रिलीज होते हैं जो की स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। स्ट्रेस कम होने के कारण भी नींद अच्छी होती है।
सेक्सुअल हेल्थ
मास्टरबेशन के कारण महिलाओं के इंटिमेट पार्ट में ब्लड सर्कुलेशन काफी ज्यादा बढ़ता है जिसके कारण महिलाओं को सेक्स के दौरान किसी भी तरीके की ड्राइनेस या फिर प्रॉब्लम नहीं झेलनी पड़ती।
सेक्स ड्राइव होती है लॉन्ग
मास्टरबेशन करने से खुद से एक अलग प्रकार का सेटिस्फेक्शन मिलता है। जिसके कारण की पार्टनर के साथ सेक्स ड्राइव काफी ज्यादा लंबी हो जाती है।
क्या मास्टरबेशन के बाद गिल्ट सही है?
एक इंसान की बॉडी इस तरीके से बने ही गई है कि उसके मन में कहीं ना कहीं सेटिस्फेक्शन और ऑर्गेज्म की चाह होती है। ऐसे में खुद को ऑर्गेज्म या सेटिस्फेक्शन देना किसी भी तरीके से गिल्ट में नहीं आना चाहिए।
मास्टरबेशन एक तरीके से सेल्फ केयर होता है। यह आपकी वर्किंग कैपेसिटी को बढ़ाता है, मूड ठीक करता है। ऐसा भी कहा जाता है कि मास्टरबेशन से पीरियड क्रैंप्स को भी कम किया जा सकता है। साथ ही यह मेनोपॉज में होने वाले मूड स्विंग और वेजाइनल इचीनेस को कम करता है।