Advertisment

Vaginal Discharge: क्या वजाइनल डिस्चार्ज नॉर्मल होता है

टॉप-विडियोज़: कभी-कभी नहाने के थोड़ी देर बाद अंडरवियर में सफेद वजाइनल डिस्चार्ज रहता है। वजाइनल डिस्चार्ज ग्लू जैसा चिप-चिप, कभी थोड़ा पानी जैसा और कभी सफेद तरह का दिखता है। वजाइनल डिस्चार्ज बहुत ही कॉमन होता है, क्योंकि यह वजाइना का तरीका होता है।

author-image
Ayushi
New Update
Vaginal discharge (FirstCry Parenting).png

Is Vaginal Discharge Normal (Image Credit: FirstCry Parenting)

Is Vaginal Discharge Normal: कभी-कभी नहाने के थोड़ी देर बाद अंडरवियर में सफेद वजाइनल डिसचार्ज रहता है। वजाइनल डिस्चार्ज गलू जैसा चिप-चिप, कभी थोड़ा पानी जैसा और कभी सफेद तरह का दिखता है। वेजाइनल डिस्चार्ज बहुत ही कॉमन होता है, क्योंकि यह वजाइना का तरीका होता है अपने आप को‌ साफ करने का। हमारे वजाइना के अंदर गुड और हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन और बुरे बैक्टीरिया से लड़ते हैं। कुछ महिलाओं को वेजाइनल डिस्चार्ज कम होते हैं और कुछ महिलाओं को वेजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा होते हैं। आप अपने डिस्चार्ज को देखकर पता लगा सकते हैं कि वे नॉर्मल है कि नहीं। 

Advertisment

नॉर्मल वजाइना डिस्चार्ज स्टिकी होता है। यह क्रीम कलर, वाइट कलर और कभी-कभी ट्रांसपेरेंट भी दिखता है। वेजाइनल डिस्चार्ज काफ़ी हद तक सफेद अंडा का वाइट पोर्शन जैसा भी दिख सकता है। आपकी पीरियड्स के टाइम पर  वजाइना डिस्चार्ज थोड़ा पतला भी हो सकता है।  अगर आपका डिस्चार्ज लाइट ग्रे, कलरलेस या क्रीमी वाइट तब भी यह नॉर्मल होता है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का अन्य कलर का डिस्चार्ज अबनॉर्मल माना जाता है। 

अबनॉर्मल डिस्चार्ज कैसे हो सकते हैं और हम कैसे डिफरेंट पता कर सकते हैं

1. रेड डिस्चार्ज  (Red Discharge)

Advertisment

अगर आपका डिसचार्ज रेड कलर का है तो इसका मतलब है कि आपको पीरियड्स आने वाला है। मगर आपको रेड डिसचार्ज नॉर्मली हो रहा है जो आपके मेंसुरेशन साइकिल के आसपास भी नहीं है तो आपको इंफेक्शन या इंजरी हो सकता है। इसके लिए आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 

2. ब्राउन डिस्चार्ज  (Brown Discharge)

अगर आपको ब्राउन डिसचार्ज पीरियड्स के पहले या बाद में हो‌ रहा है तब यह नॉर्मल है। क्योंकि आपका पीरियड ब्लड डिसचार्ज से मिक्स होता है तब वह हल्का सा ब्राउन कलर का होता है। मगर आपका ब्राउन डिसचार्ज नॉर्मल दिन में हो रहा है डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 

Advertisment

इनके अलावा कोई भी अन्य कलर का डिसचार्ज सीरियस प्रॉब्लम हो सकता है। जैसे कि आपका डिसचार्ज ग्रीन या एलो कलर का है तो वह तो वह जनरल यह इंडिकेट करता है कि आपको सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन भी हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। 

अगर आपके डिसचार्ज में किसी भी तरह की फ्रूटी स्मेल आ रही है और वह करडी वाइट डिसचार्ज जैसा‌ दिख रहा है तब इसका मतलब है कि आपको कोई फंगल इन्फेक्शन भी हो सकता है। जिससे आपको बहुत इचिंग भी होगी तब आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Vaginal discharge पीरियड्स वजाइनल डिस्चार्ज Red Discharge
Advertisment