Sex Education: एक्सपर्ट से जानें वजाइना के बारे में 10 तथ्य

वजाइना के बारे में आज भी महिलाओं को पूरी जानकारी नहीं है। हम जो बाहर बालों के साथ लिप्स देखते हैं उसे ही वजाइना मान लेते हैं। वह वजाइना नहीं है बल्कि वल्वा होता है। आइए डॉ. तनुश्री पांडे से इस आर्टिकल में इस बारे में जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Vagina

Things You Didn't Know About Your Vagina: वजाइना के बारे में आज भी महिलाओं को पूरी जानकारी नहीं है। हम जो बाहर बालों के साथ लिप्स देखते हैं उसे ही वजाइना मान लेते हैं। वह वजाइना नहीं है बल्कि वल्वा होता है। आइए स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ. तनुश्री पांडे से इस वीडियो आर्टिकल में इस बारे में जानते हैं- 

Sex Education: एक्सपर्ट से जानें वजाइना के बारे में 10 तथ्य 

1. Vagina 

Advertisment

सबसे पहले वजाइना के बारे में बात करते हैं। वजाइना असल में वल्वा के पीछे होता है। यह एक कनाल बॉक्स और रूम की तरह होता है। कुछ लोगों में यह 6 इंच तक का भी हो सकता है। आप वजाइना के प्यूबिक हेयर शेव नहीं करते हैं बल्कि वो वल्वा के होते हैं। 

2. Clitoris

क्लिटोरिस वजाइनल ओपनिंग के ऊपर स्थित होता है जिसे हमेशा मटर के दाने के आकार जितना समझा जाता है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। इसके हुडस और विंग होते हैं। बहुत सारी महिलाओं का क्लाइमेक्स क्लिटोरिस से ही होता है। अगली बार जब आपके वजाइना में पेनिट्रेशन काम नहीं कर रहा है तब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह बिल्कुल भी असामान्य नहीं है। यह क्लिटोरिस स्टिमुलेशन या फिर वजाइना और क्लिटोरिस का स्टिमुलेशन हो सकता है। 

3. Vaginismus

वैजिनिस्मस सच में होता है। यह एक तरह का डर होता है जो कुछ तरह के पेनिट्रेशन या सभी तरह के पेनिट्रेशन के लिए हो सकता है। जब भी आप पेनिट्रेशन करने की कोशिश करते हैं तब आपके वजाइना के मसले कठोर हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब आप किसी सेक्सुअल एसॉल्ट का शिकार हुए होते हैं या फिर आपके सेक्शुअल एक्सपीरियंस इतने अच्छे नहीं है। यह स्ट्रेस के कारण हो सकता है या फिर फोरप्ले की कमी है। ऐसी स्थिति में काउंसलिंग आपकी मदद कर सकती है। 

4. Queefing

Advertisment

इसे वजाइनल फार्ट भी कहा जा सकता है लेकिन यह पूर्ण रूप से ऐसा नहीं है। ऐसी स्थिति में आपके वजाइनल कैनाल में हवा भर जाती है। वह जब बाहर आती है तो फार्ट जैसे आवाज करती है और यह बिल्कुल नॉर्मल है। इसे ही क्यूफ़िंग कहा जाता है

5. Vaginel Size

वजाइना का साइज अपने नॉर्मल साइज से 200 गुना ज्यादा बढ़ सकता है। चाइल्डबर्थ के दौरान ऐसा होना बिल्कुल नॉर्मल है अगर आपका वजाइना एक्सपेंड हो रहा है तो यह बिल्कुल नॉर्मल है। जब वैजाइना में से बच्चा बाहर आ जाएगा तो यह बिल्कुल अपने नॉर्मल साइज में वापस आ जाएगा। 

6. Are all people who have vaginas women?

वजाइना के साथ सभी लोग खुद को औरत नहीं मानते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि वजाइना या पेनिस  यह फैसला करे कि आप महिला है या पुरुष। कुछ लोग वजाइना के साथ खुद को आदमी या फिर नॉन-बाइनरी आईडेंटिफाई करते हैं। 

7. Can you lose tampons or menstrual cups in your vagina?

Advertisment

ऐसा किसी को भी कहने मत दें। अगर आप मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट जैसे टैम्पून या मेंस्ट्रुअल कप इस्तेमाल करेंगे तो वह आपकी योनि में खो जाएगा? नहीं, मेंस्ट्रुअल प्रोडक्ट कुछ देर के लिए फस सकते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वो बाहर नहीं आएंगे। 

8. Vagins Is Self Cleaning

वजाइना आपके शरीर में सेल्फ क्लीनिंग अंग है। यह जरूरत पड़ने पर खुद ही शरीर में से डिस्चार्ज करने लग जाता है जो कि बिल्कुल नॉर्मल है। यह अपनी सफाई खुद ही कर लेता है जो भी गंदे बैक्टीरिया हमारे वजाइना में मौजूद होते हैं, उन्हें बाहर निकाल देता है। यह पीएच भी मेंटेन करके रखता है। इसलिए वजाइना को साफ करने के लिए किसी भी तरह के प्रोडक्ट या फिर सेंट का इस्तेमाल मत करें। 

9. Vaginel Smell

ऐसा मत सोचिए कि आपका वजाइना में से गुलाबों की महक आएगी, इसकी भी अपनी एक स्मेल है, हर व्यक्ति का वजाइना अलग तरह से स्मेल करता है। इसमें आपको कोई शर्म महसूस करने वाली बात नहीं है। ऐसे ही वजाइना स्मेल करता है। 

10. Vaginel Tears

Advertisment

वजाइनल टियर चाइल्डबर्थ के दौरान हो सकत है। इसे पेरिनियल लैकरेशन भी कहा जाता है। कई बार डॉक्टर इसे आर्टिफिशल तरीके से देते हैं जिसे एपीसीओटॉमी कहा जाता है। यह बच्चे के जन्म के दौरान वजाइना की ओपनिंग और एनस के बीच के टिश्यू में लगाया जाने वाला एक कट है।

vagina