Period Talks: पीरियड्स में आराम करना क्यों है ज़रूरी?

क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान आराम करना आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना ज़रूरी है? जानें कैसे आराम करने से दर्द, थकान में राहत मिलती है।

author-image
Sakshi Rai
New Update

Why is it important to rest during periods: इस समय शरीर एक नेचुरल प्रोसेस से गुजरता है जिसमें उसे ज्यादा देखभाल और आराम की ज़रूरत होती है। लेकिन अक्सर महिलाएं अपने डेली रूटीन और ज़िम्मेदारियों के चलते खुद को पूरा आराम नहीं दे पातीं। क्या आप जानती हैं कि पीरियड्स के दौरान आराम करना न सिर्फ आपकी बॉडी के लिए ज़रूरी है, बल्कि यह आपके हार्मोनल बैलेंस, मानसिक स्वास्थ्य और लंबे समय तक की सेहत को भी बेहतर बनाता है?

पीरियड्स में आराम करना क्यों है ज़रूरी?

Advertisment

हर महीने जब लड़की या महिला को पीरियड्स होते हैं, तो घर में सबको पता चल जाता है कि अब उसे थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। ये वो समय होता है जब शरीर थका-थका लगता है, पेट में दर्द होता है, कमर दुखती है, और मन भी थोड़ा चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे में कई बार घर के लोग समझ जाते हैं और कहते हैं तू आज आराम कर ले, काम मत कर। लेकिन कई बार ऐसा नहीं भी होता। कई महिलाओं को तो ऑफिस जाना होता है, घर के काम करने होते हैं, बच्चों को देखना होता है मतलब आराम करने का मौका ही नहीं मिलता।

पर सोचिए, जब शरीर ही ठीक महसूस नहीं कर रहा हो, तो क्या हम ठीक से काम कर सकते हैं? पीरियड्स के समय शरीर अंदर से बहुत कुछ झेल रहा होता है - खून की कमी होती है, हार्मोन बदल रहे होते हैं, और यूटरस की मांसपेशियाँ सिकुड़ रही होती हैं, जिससे दर्द भी होता है। ऐसे में आराम करना एक ज़रूरत है, कोई आलस नहीं।

हर घर में कभी न कभी ऐसा वक्त आता है जब बेटी, बहन, माँ या पत्नी पीरियड्स के दौरान थकी हुई होती है, लेकिन फिर भी पूरे दिन का काम संभालती है। और तब घरवालों को भी एहसास होता है कि उसका आराम करना कितना ज़रूरी था। थोड़ा सोने देना, गरम पानी देना, कोई काम न देने से ही बहुत फर्क पड़ता है।

Advertisment

आराम का मतलब ये नहीं कि पूरा दिन बिस्तर पर लेटे रहना है। इसका मतलब है कि शरीर को उसकी ज़रूरत के हिसाब से थोड़ा टाइम देना जैसे अगर दर्द हो रहा है तो लेट जाएं, गरम पानी की थैली रखें, ज़रूरत हो तो हल्का खाना खाएं, और मन शांत रखने के लिए खुद को थोड़ा स्पेस दें। ये छोटी-छोटी चीज़ें ही बड़ी राहत देती हैं।

असल में पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है, लेकिन ये वक्त थोड़ा अलग ज़रूर होता है। अगर घर में सब मिलकर समझदारी से पेश आएं, तो महिला खुद भी ठीक महसूस करती है और जल्दी आराम भी मिलता है। और यही सबसे बड़ी बात है समझना और थोड़ी मदद करना।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

period During Periods Careful During Periods 5 Signs Your Periods Are Coming Period Talks