Pain In Vagina: सेक्स के समय वजाइना में दर्द क्यों होता है?

कुछ लोगों को सेक्स करते समय वजाइना में दर्द होने लगता है। क्या आपने कभी इसका सामना किया है? सेक्स के दौरान होने वाले दर्द को डायस्पेरेयुनिया (Dyspareunia) कहते हैं। इसे आपको बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए काफी दर्दनाक हो सकता है

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Vaginal Pain

(Image Credit: Medical News Today)

Pain InVagina: कुछ लोगों को सेक्स करते समय वजाइना में दर्द होने लगता है। क्या आपने कभी इसका सामना किया है? कई बार तो यह काफी अचानक होती है, कई बार यह क्रॉनिक पेन होती है और कई बार ऐसा भी होता है कि पहले आपको दर्द होता है और बाद में होता ही नहीं है। कुछ लोगों में यह बार बार होती है। सेक्स के दौरान होने वाले दर्द को डायस्पेरेयुनिया (Dyspareunia) कहते हैं। इसे आपको बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए काफी दर्दनाक हो सकता है और आपको परेशान भी करेगा। इसके कई कारण हो सकते हैं-

सेक्स के समय वजाइना में दर्द क्यों होता है?

इन्फेक्शन क्या है?

Advertisment

जब आपको अचानक से अलग स्मेल वजाइना से आनी शुरू हो जाए। इसके साथ ही बदबू, ऐसी स्मेल जो नॉर्मल स्मेल से अलग हो और डिस्चार्ज ज्यादा होने लग जाता है। यह डिस्चार्ज भी हरे रंग का होता है।इसके साथ इचिंग भी महसूस होती है। यह सब सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन और वेजाइनाइटिस (Vaginitis) के लक्षण हैं। इन सब के कारण बहुत सारा दर्द, ड्राइनेस और सेक्स के दौरान फ्रिक्शन महसूस होती है। यह आपके पार्टनर से भी हो सकता है या आप भी पार्टनर को ट्रांसफर कर सकते हैं। इसलिए आपको गाइनेकोलॉजिस्ट के पास जरूर जाना चाहिए क्योंकि इसके मुख्य कारण के बारे में पता लगाना जरूरी है।

Generalised Illness

जब आप किसी तरीके से बीमार होते हैं जैसे आपकी बॉडी में पेन हो सकता है। आपका सेक्स करने का मन नहीं करता और आपका मूड नहीं होता है। ये सब वजाइना में ड्राइनेस और पेन का कारण बन सकते हैंa। ये सब प्रभाव टेंपरेरी होते हैं। जब आपकी इलनेस और डिफिशिएंसी सही हो जाती है तब आप भी ठीक हो जाते हैं।

Physical Disorder

इसमें सिस्ट की ग्रोथ और एक छोटा एब्सेस (Abscess) दर्द का कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही मवाद( Puss) का डिस्चार्ज होता है या फिर सेक्स के बाद ब्लीडिंग होती है। सेक्स के बाद कभी भी ब्लीडिंग को इग्नोर नहीं करना चाहिए। आपको अपने गाइनेकोलॉजिस्ट को तुरंत कांटेक्ट करना चाहिए। अगर आपको सेक्स के बाद ब्लीडिंग के साथ पेन हो रहा है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

Mental Disorder

Advertisment

इसमें हम कंपैटिबिलिटी इशू फेस करते हैं। आपके सेक्सुअल रिलेशंस में फोरप्ले शामिल नहीं है। आप अपने पार्टनर के साथ कंफर्टेबल नहीं फील करते हैं। इसके साथ ही आपको ठंडापन (Frigidity) और वेगनिज्म (Veganism) ki समस्याएं हैं। इन सबके कारण एंजायटी और मेंटल डिस्टरबेंस जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इन सब के कारण आपको उस पार्टनर के साथ साथ डायस्पेरेयुनिया की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको खुद को एक्सप्लोर करने की जरूरत है और अपने बारे में ज्यादा जानने की जरूरत। आपको खुद को प्यार करना चाहिए।

Lack of Lubricant

सेक्स के दौरान हमेशा लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें और यह वॉटर बेस्ड होने चाहिए क्योंकि लुब्रिकेंट आपके कंडोम को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही इन्फेक्शन का कारण भी बन सकते हैं।

अगर आपको सेक्स के दौरान पेन होता है आप कंफर्टेबल फील नहीं करते हैं इसके साथ ही आपको सेक्स के बाद ब्लीडिंग भी होता है तब आपको जरूर गाइनेकोलॉजिस्ट के पास जाना चाहिए।सेक्स का मतलब पेन नहीं है। अगर आपको कभी भी सेक्स के दौरान पेन डिस्कंफर्ट, ब्लीडिंग और डिस्प्लेजर फील होता है तो यह सब कुछ नॉर्मल नहीं है। सेक्स एक प्लेजरेबल एक्टिविटी है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Lubricant Vaginitis Veganism Dyspareunia