क्यों महिलाएं नही कर सकती Sex और Pleasure से जुड़ी बातें ?

समाज और व्यक्तिगत अनुभवों के कारण महिलाएं कई बार sex और Pleasure के बारे में खुलकर बात नहीं कर पातीं।यह स्थिति न केवल उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है, बल्कि उनके संबंधों पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है।

author-image
Sneha yadav
New Update

Women'sAreNotAllowedToDiscussAboutSexAndPleasure: Sex And Pleasure दोनों ही जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है की महिलाएं इन बातों पर चर्चा नहीं करती और इनसे जुड़ी बातें महिलाओं के लिए टेढ़ी हो सकती हैं। समाज और व्यक्तिगत अनुभवों के कारण महिलाएं कई बार sex और Pleasure के बारे में खुलकर बात नहीं कर पातीं। यह स्थिति न केवल उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है, बल्कि उनके संबंधों पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। तो आइए जानते है क्यों महिलाएं नही कर सकती Sex और Pleasure से जुड़ी बातें ?

Sex और Pleasure से जुड़ी बातें न करने के 5 कारण

1. संस्कृति और परंपरा का दबाव

Advertisment

बहुत सारे culture में sex और pleasure को एक Taboo के रूप में माना गया है। महिलाओं को अक्सर सिखाया गया है कि sex एक shameful Topic है और इसे छुपा के रखना ही अच्छा होता है। समाज में महिलाओं की सेक्सुअलिटी को नियंत्रित किया जाता है, जिससे उनकी स्वतंत्रता पर असर पड़ता है। इस वजह से महिलाएं अपनी इच्छाओं, जरूरतों और अनुभवों के बारे में बात करने में हिचकिचाती हैं।

2. शिक्षा और जागरूकता 

सेक्स शिक्षा का कमी भी एक बड़ी समस्या है। बहुत सारी ऐसी महिलाएं होती है, जिन्हे सही जानकारी नहीं पता होती की आखिर यह सेक्स क्या है, यह कैसे काम करता है, और इसके Pleasure के पहलू क्या हैं। इस कमी के कारण महिलाएं अपने शरीर, इच्छाओं और सुखों के बारे में जागरूक नहीं हो पातीं, जिससे वे खुलकर बात नहीं कर पातीं।

3. भय और असुरक्षा

Sex और Pleasure से जुड़ी बातें करने में महिलाएं अक्सर डरी और असुरक्षित महसूस करती हैं। वे डरती हैं कि उनके विचारों को गलत समझा जाएगा या उनके पार्टनर और समाज द्वारा उन्हें अस्वीकार किया जाएगा।समाज में महिलाओं के लिए बढ़ते हुए sexual harassment और हिंसा के मामलों ने भी उनके मन में असुरक्षा का एहसास कराया है।

4. भावनात्मक जुड़ाव

Advertisment

कई महिलाएं अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई नहीं होतीं, जिससे वे Sex और Pleasure पर खुलकर बात नहीं कर पातीं। यदि रिश्ते में विश्वास और समझ नहीं है, तो महिलाएं अपने Sexual Experiences के बारे में बात करने में संकोच करती हैं। यह स्थिति संबंधों में तनाव का कारण बन सकती है, जिससे Satisfaction और खुशी में कमी आ सकती है।

5. सामाजिक एक्सपेक्टेशन 

महिलाएं अक्सर एक्सपेक्ट करती है कि वे 'decency' का पालन करें और अपने Sexual Experiences को छुपा कर रखे। समाज में जो भूमिकाएँ महिलाओं को दी जाती हैं, वे उनके Sexual life को भी प्रभावित करती हैं। जैसे कि 'अच्छी' महिलाएं सेक्स के बारे में नहीं बोलतीं या इसे खुलकर नहीं जीतीं।

good relationship tips Sex active sex life