Best Places In May: जानें बेस्ट जगहों के नाम जहां आप मई में जाएं

ट्रेवल : तो गर्मी आ चुकी है और जल्द ही मई महीने आने वाले है। तो कहीं घूमने जाने का प्लान बनाए हैं आप लोगो ने अपने दोस्तों के साथ, नहीं बनाए है तो जल्द ही बनाएं। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
Best Places in May

Best Places In May

Best Places In May: तो दोस्तो, फ्रेंड्स के साथ घूमने का एक अलग ही मजा है जो अपको फैमिली के साथ घूमने में नहीं मिलेगा। आप चाहें अपने फैमिली के साथ बहुत अच्छी जगह क्यों न चले जाओ लेकिन जो मजा दोस्तों के साथ है वो मजा किसी और के साथ नहीं। तो गर्मी आ चुकी है और जल्द ही मई महीने आने वाले है। तो कहीं घूमने जाने का प्लान बनाए हैं आप लोगो ने अपने दोस्तों के साथ, नहीं बनाए है तो जल्द ही बनाएं। मई में जाने के लिए बहुत सुंदर-सुंदर जगह हैं जहां आपको जरूर जाना चा

Advertisment

हिए अपने दोस्तों के साथ। अपने दिमाग को फ्रेश और स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए आपको कहीं बाहर घूमने जाने की बहुत जरूरत है, नहीं तो तनाव से अपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भारत में कई जगह हैं जहां गर्मियों में जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि मई में कौन-सी सबसे अच्छी जगह हैं जहां आपको जाना चाहिए। 

Sikkim

मई में कौन-सी जगह अपने दोस्तों के साथ जाएं

जानें बेस्ट जगहों के नाम जहां आपको जाना चाहिए :-

1. कश्मीर

भारत में गर्मियों की छुट्टियों की बात आती है तो कश्मीर निश्चित रूप से ठंडी जलवायु, शानदार परिदृश्य, प्राकृतिक सेटिंग्स और परिवारों, युवाओं के लिए बहुत सारी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छा प्लेस है। मई में भारत में घूमने के स्थानों के लिए कश्मीर सबसे अच्छी जगह में से एक है, कश्मीर कई प्राकृतिक आकर्षणों से भरा हुआ है जिसमें झीलें शामिल हैं। तो मई महीने में आप अपने दोस्तों के साथ कश्मीर घूमने जरूर जाओ।

2. ऋषिकेश, उत्तराखंड

Advertisment

ऋषिकेश एक पवित्र स्थान है। बहुत से लोग यहाँ ध्यान करने और उच्च ज्ञान की खोज करने के लिए आते हैं, और यह दोस्तों के साथ भारत में अच्छी जगहों में से एक है। यदि आप कुछ मज़ेदार करना चाहते है तो रिवरसाइड में कैंपिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। ऋषिकेश एक सुकून से भरा जगह है जहां आपको फ्रेंड्स के साथ जरूर जाना चाहिए।

3. अरुणाचल प्रदेश 

अरुणाचल प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में एक आश्चर्यजनक शहर है। अरुणाचल प्रदेश अपनी पहाड़ियों और घाटियों, झरनों और झीलों के नाम से बड़ा फेमस है और यह स्थान प्रकृति और इसके आकर्षण से भरा हुआ है। अरुणाचल प्रदेश आप मानसून के समय में न जाएं। वह बहुत खतरानक होता है और सर्दियों में बहुत ठंडा होता है इसलिए गर्मियां यहां एक विशेष समय बनाती हैं।  मई में, तापमान बहुत ज्यादा होता है इसलिए आप यहां गर्मियों के टाइम में जाएं और ठंड का मजा लें। 

4. सिक्किम

सिक्किम उत्तर पूर्व भारत में एक छोटा बहुत खूबसूरत राज्य है, यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए गंगटोक मुख्य आकर्षण है। अपने दोस्तों के साथ सिक्किम जाने का प्लान जरूर बनाए। यहाँ कई खूबसूरत जगह है और इन जगहों में आप गर्मी में जरूर जा सकते हैं क्योंकि यहां हर महीने बर्फ होती है और गर्मियों में आप इस जगह का मजा ले सकते हैं, अपने दोस्तों के साथ एक अलग ही वाइब होती है।

5. असम

Advertisment

असम उत्तर पूर्व भारत का एक राज्य है। गर्मियां में असम, खासकर के पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा के लिए एक अच्छा समय बिताने का स्थान है। यहाँ के गुवाहाटी में तापमान अधिक होती है, लेकिन दोपहर में बाहर निकलने का अच्छा समय नहीं हो सकता है, लेकिन सुबह और शाम बहुत सुखद होते हैं। आप यहां मई के महीने में जा सकते हैं।

मई कश्मीर Best Places In May