Best Tourist Place India: मसूरी सहित जानें ऐसे खूबसूरत जगहों के नाम

ट्रेवल: यहां बहुत सारे धर्म के लोग रहते हैं, जहां के अलग रीति रिवाज होते हैं और उन्हें देखने का अलग ही मजा होता है। आप भारत के पर्यटन स्थल देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
Tourist places

Best Tourist Places

Best Tourist Place India: भारत एक ऐसा देश है जहां हर कोई घूमना चाहता है। यहां की संस्कृति सभी देशों से बहुत अलग है। यहां बहुत सारे धर्म के लोग रहते हैं, जहां के अलग रीति-रिवाज होते हैं और उन्हें देखने का अलग ही मजा होता है। आप भारत के पर्यटन स्थल देखते ही मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। जहां एक तरफ रंग-बिरंगी वादियां दिखेंगी तो दूसरी ओर समुद्र की ऊंची उठती लहरें। कहीं आसमान छूने वाले पहाड़ दिखेंगे तो कहीं खिलखिलाते बगीचे। आपको यात्रा जरूर करनी चाहिए, यह आपके मेंटल हेल्थ को भी अच्छा रखेगी। भारत में यात्रा के लिए अंगिनत जगह हैं। आइए जानते हैं कि भारत में यात्रा के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है जहां आपको जरूर जाना चाहिए। 

Advertisment

क्या हैं ऐसी 5 बेस्ट जगहें जहां आपको जरूर जाना चाहिए 

जानें ऐसे 5 खूबसूरत जगहों के नाम :- 

1. मसूरी 

मसूरी एक बेहद खूबसूरत ट्यूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह उतराखंड की प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक छोटा सा शहर है। यह पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसे ‘पर्वतों की रानी’ भी कहा जाता है। देहरादून से कुछ किलोमीटर दूर यह जगह है। जहां लोग बार बार जाना चाहते है। मसूरी में ठंड बहुत होती है, इसीलिए आप यहां गर्मियों की छुट्टियां बिताने जा सकते हैं।

2. दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र है जो अपनी खूबसूरती और चाय की खेती के लिए काफी फेमस है। दार्जीलिंग आज के समय में भारत के घूमने वाले जगहों में से एक है। यहां होने वाली हरे भरे चाय की खेती ट्यूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करती है। दार्जिलिंग भारत के सबसे बेहतर यात्रा स्टेशनों में से एक है।

3. वाराणसी (बनारस)

वाराणसी शहर हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखो लोग घूमने आते हैं। काशी के बारे मे ऐसा कहा जाता है कि यह नगरी भगवान शिव जी के त्रिशूल पर खड़ी है। अगर आप यहां नहीं गए हैं तो जरूर जाएं। यहां आपको शांति और सुकून मिलेगा।

Advertisment

4. ऋषिकेश 

ऋषिकेश भारत के सबसे प्रमुख स्थलों में से एक है जो हरिद्वार से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हिमालय पर्वत के निचले भागो में स्थित ऋषिकेश अपने चारों ओर हरे भरे पेड़-पौधे से घिरा हुआ बहुत सुन्दर जगह है। यहां की रिवर राफ्टिंग काफी फेमस है और बहुत सारे मंदिर भी हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

5. शिलांग

शिलांग भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय की राजधानी है। पूर्व-उत्तर में बसा शिलांग हमेशा से ट्यूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। यह इतना खुबसूरत है कि इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह असम की राजधानी भी रह चुकी है। यहां आप पहाड़ों का मजा भी ले सकते हैं।

शिलांग दार्जिलिंग मसूरी घूमने tourist best tourist place