Advertisment

Rangoli In Holi: अबकी होली बनाएं क्रिएटिविटी से रंगोली

blog | art-literature: त्योहारों या विशेष दिवसों में लोग बहुत मन से रंगोली बनाते हैं। होली का त्योहार अब ज्यादा दूर नहीं। ऐसे में इस होली आप नई क्रिएटिविटी के साथ रंगोली बनाएं।

author-image
Prabha Joshi
Mar 04, 2023 17:55 IST
होली पर रंगोली

इस होली बनाएं फूलों से रंगोली

Rangoli In Holi: होली का त्यौहार आ रहा है। त्यौहारों में या विशेष दिनों के अवसर पर मुख्य आकर्षण का केंद्र होती है–रंगोली। त्यौहार आने से पहले ही रंगोली के डिजाइन, कलर्स और टूल्स की रिसर्च शुरू हो जाती है। लोग हर बार हर नई तरह से रंगोली बनाने की कोशिश करते हैं।

Advertisment

बहुत-सी जगह तो रंगोली के लिए लोगों में होड़ मच जाती है कि वो बनाएंगे। घर में बच्चों द्वारा रंगोली बनाने पर बच्चों को बहुत सराहा जाता है। कई लोग रंगोली को देखने आते हैं। रंगोली बनाने का काम मनोरंजन के साथ-साथ एक स्किल पैदा करता है।

इस होली रंगोली को कैसे बनाएं

रंगोली बनाना एक कला है जिसे हर कोई अपनी-अपनी तरह से करता है। सबसे अच्छी रंगोली उस व्यक्ति की क्रिएटिविटी को दर्शाती है। आइए आज बताएं रंगोली कैसे बनाएं :-

  • फूलों का इस्तेमाल : होली का त्योहार आ रहा है ऐसे में आप रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली से न केवल आपका घर भर महकेगा बल्कि रंग-बिरंगी रंगत भी देगा।
  • रंगोली के कलर : आप बाजार से रंगोली के कलर ला सकते हैं। रंगोली के कलर लाकर आप रंगोली को बना सकते हैं। रंगोली के कलर से नए-नए कलर और नए-नए डिजाइन अपना सकते हैं। 
  • होली के कलर : अगर आपके पास बहुत सारा रंग है तो आप होली के रंगों को भी रंगोली में अपना सकते हैं। इससे न केवल आपके होली के कलर बर्बाद होने से बचेंगे बल्कि आपको बाजार से रंगोली के कलर भी नहीं लाने पड़ेंगे।
  • ब्रश का इस्तेमाल : रंगोली बनाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर पुराने पड़े टूथपेस्ट के ब्रश से आप रंगोली के डिजाइन को शेप और शेड दे सकते हैं। इस ब्रश के इस्तेमाल से रंगोली में एक अलग ही लुक आता है।
  • मिक्स कलर : अपनी रंगोली को नया रंग देने के लिए आप कलर को मिला भी सकते हैं। दो-तीन कलर को आपस में मिलाकर, नया रंग बनाकर आप परंपरागत रंगोली के रंग के बजाय उसे मॉर्डन लुक दे सकते हैं। 
  • छलनी का इस्तेमाल : पुरानी छलनी या घर पर एक्स्ट्रा छलनी का प्रयोग आप रंगोली बनाने में करें। इससे न केवल रंगोली में एक अलग लुक दिखेगा बल्कि आपके रंग भी इवनली पूरे डिजाइन में डिसट्रीब्यूट होंगे। इसका अर्थ है कि आपको रंग सेट करने में अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आप छलनी से अपने आप रंग हिसाब से फैलाएंगे।

इस तरह आप इस होली में रंगोली को बहुत अच्छे से और अलग लुक के साथ बनाएं। इस होली आप रंगोली के जरिए अपने अंदर की क्रिएटिविटी प्रदर्शित करें। आप दिखाएं आपके अंदर कितना टैलेंट है। हां लेकिन, रंगोली बनाने से पहले डिजाइन की अच्छे से रिसर्च कर लें।

#रंगोली #कलर्स #रंग #होली #Holi #Rangoli
Advertisment