Advertisment

Hibiscus: जानिए बालों के लिए हिबिस्कस के जबरदस्त फ़ायदे

हिबिस्कस यानि गुड़हल का पौधा वार्म और ट्रॉपिकल रीजंस में पाया जाता है। हिबिस्कस का पौधा बहुत ही समय से ट्रेडिशनल दवाइयों के तौर पर इस्तेमाल होता आया है। यह बालों के लिए भी एक रामबाण है। बालों की अच्छी हेल्थ में कई प्रकार से हिबिस्कस का पौधा मदद करता है।

author-image
Shruti
New Update
hibiscus freepik

(Image Credit - Freepik)

Benefits of Hibiscus for hair: हिबिस्कस यानि गुड़हल का पौधा वार्म और ट्रॉपिकल रीजंस में पाया जाता है। हिबिस्कस का पौधा बहुत ही समय से ट्रेडिशनल दवाइयों के तौर पर इस्तेमाल होता आया है। यह बालों के लिए भी एक रामबाण है। बालों की अच्छी हेल्थ में कई प्रकार से हिबिस्कस का पौधा मदद करता है। आइये जानते हैं बालों के लिए हिबिस्कस के फ़ायदे

Advertisment

जानिए बालों के लिए हिबिस्कस के जबरदस्त फ़ायदे

1. हेयर ग्रोथ 

हिबिस्कस में अमीनो एसिड्स होते हैं जो की बालों को अच्छे न्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हैं। हिबिस्कस की मदद से बालों की ग्रोथ बढ़ती है। यह अमीनो एसिड एक खास तरीके का स्ट्रक्चरल प्रोटीन पैदा करते हैं जिसे केराटिन कहा जाता है। जो कि बालों का बिल्डिंग ब्लॉक होता है। केराटिन बालों को बांध के रखता है और उन्हें टूटने से बचाता है। यह बालों के ओवरऑल थिकनेस में भी मददगार है।

Advertisment

2. कंडीशन करना

हिबिस्कस आपके बालों को बहुत अच्छे से नरिश कर सकता है। हिबिस्कस के फूल और पत्तों में हाई अमाउंट में म्युसिलेज होता है जो कि एक नेचुरल कंडीशनर के तौर पर काम करता है। 

3. बाल्डनेस रोकना

Advertisment

हिबिस्कस आपको गंजेपन से भी बचा सकता है। एक रिसर्च के अनुसार हिबिस्कस के एक्सट्रैक्ट बाल्डनेस को ट्रीट करने में कारगर है। साथ ही साथ इसके कोई हार्मफुल साइड इफेक्ट भी नहीं होते।

4. डैंड्रफ और इची स्कैल्प में कारगर

हिबिस्कस आपको डैंड्रफ जैसी समस्याओं से दूर रखता है। यह ग्लैंड के तेल  सिक्रीशन को कम करता है। हिबिस्कस के पत्ते बालों का पीएच मेंटेन करने में सक्षम होते हैं। और साथ-साथ एक ओवरऔल कूलिंग इफेक्ट भी देते हैं।

Advertisment

5. बालों के प्रीमेच्योर ग्रेइंग को रोकना

पुराने जमाने से हिबिस्कस को एक नेचुरल डाई के तौर पर उपयोग किया जाता है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो कि मेलानिन प्रोडक्शन में मदद करते हैं। जिससे बालों का नेचुरल कलर आता है।

6. जड़ों से मजबूती देना

हिबिस्कस के फूल और पत्तों में फ्लेवोनॉयड्स और अमीनो एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कि स्कैल्प और बालों के रूट को नरिश करते हैं। फ्लेवोनॉयड्स ब्लड के सरकुलेशन को भी बढ़ाता है। जो कि आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि बाल पतले हो रहे हैं या बहुत ज्यादा गिर रहे हैं तो भी आप हिबिस्कस को अपने बालों के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Hair Care Hibiscus हिबिस्कस
Advertisment