Early Dinner: जानें रात को जल्दी खाने के फायदे

आज के समय में लोग काफी ज्यादा व्यस्त होते हैं और अपने हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण लोगों को कई तरह के समस्या का सामना करना पड़ता है। रात के खाने का समय थोड़ा पहले कर देना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Benefits Of Having Dinner Early

Benefits Of Having Dinner Early (Image Credit: Pinterest)

Early Dinner: आज के समय मे लोग काफी ज्यादा व्यस्त होते हैं और अपने हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण लोगों को कई तरह के समस्या का सामना करना पड़ता है। समय से न खाना या रात मे देर से खाना आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। रात के खाने का समय थोड़ा पहले कर देना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Bollywood Celebrities Also Follows Early Dinner Routine 

Advertisment

कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं जो यह मानते हैं कि रात मे जल्दी खाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और सिर्फ मानते ही नहीं है बल्कि इसे फॉलो भी करते है। अनुष्का शर्मा जिन्होंने एक बार विकी कौशल और कैटरीना कैफ को बताया था की वह शाम 6 बजे तक अपना डिनर खत्म कर रात 9.30 बजे तक सो जाती है। यहाँ तक की अक्षय कुमार भी यह फॉलो करते है। 

जाने रात को जल्दी खाने के फायदे 

1. Better Sleep Quality 

अक्सर यह कहा जाता है की खाने के तुरंत बाद नहीं सोना चाहिए और दोनों के बीच कम से कम 2-3 घंटे का अंतर होना चाहिए। इससे आपके शरीर को डाइजेशन के लिए समय मिलता है और सोने के वक्त आपके डाइजेसटिव सिस्टम को आराम मिलता है जिससे आपको अच्छी नींद आती है। रात मे जल्दी खाने से आपको खाने और सोने के बीच काफी समय का अंतर मिल जाता है। 

2. Feels Energetic 

अगर आप रात मे जल्दी खा कर सोते है तो आप सुबह काफी फ्रेश फ़ील करते है और साथ ही नींद से उठने मे दिक्कत भी नहीं होता है। जल्दी उठने के कारण आपके पास काफी समय होता है जहाँ आप कई तरह के वर्कआउट या कोई ऐक्टिविटी कर सकते है। 

3. Better Appetite 

Advertisment

क्योंकि आप रात मे जल्दी खा कर सो जाते है तो सुबह आपकी नींद भी जल्दी खुलती है जिससे आप कभी अपना सुबह का नाश्ता स्किप नहीं करते जिससे आप स्वस्थ रहते है क्योंकि सुबह का नाश्ता आपके शरीर के लिए काफी जरूरी होता है जो दिन भर के काम के लिए आपको ताकत देने में मदद करता है। 

4. Prevents Risk Of Heart Attack 

रात को सोने के समय हमारा ब्लड प्रेशर 10% कम हो जाता है और सुबह उठने से पहले यह फिर से बढ़ जाता है। लेकिन अगर हम रात का खाना देर से ठीक सोने से पहले तो यह हमारे इस पैटर्न को डिस्टर्ब करता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 

5. Prevents Risk Of Cancer 

अगर लोग सोने से ठीक पहले डिनर करते है तो पुरुषों मे प्रोटेट कैंसर और महिलाओं मे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 15% से बढ़ जाता है। यानि रात को जल्दी डिनर करने से आप यह कैंसर के खतरे को 15% कम कर सकते है। 

Bollywood अनुष्का शर्मा early dinner