Advertisment

त्योहार के समय महिलाएं कैसे करें Budget Friendly Preparation

त्योहारों का सीजन आ रहा है नवरात्रों अभी थोड़े समय में आ रही है। महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी  होंगी। इस बीच जो महिलाओं का सबसे बढ़ा टास्क होता है बजट तैयार करना।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
nav(The Times Of India).png

(Image Credit: TOI)

त्योहारों का सीजन आ रहा है नवरात्रों अभी थोड़े समय में आ रही है। महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी  होंगी। इस बीच जो महिलाओं का सबसे बढ़ा टास्क होता है बजट तैयार करना। इसके लिए उन्हें  मार्गदर्शन की ज़रूरत होती है। वैसे तो महिलाएँ इतनी स्मार्ट और बुधिमान होती है कि वे सब कुछ अच्छे से मैनिज कर लेती है घर, ऑफ़िस बच्चे, नौकरी लेकिन उन पर सभी जिम्मेदारियाँ डाल दी जाती है। आज हम महिलाओं की बजट की समस्या हल करने आए है-

Advertisment

Budget Friendly Prepration: त्योहार के समय महिलाएं कैसे करें बजट फ्रेंडली तैयारी 

  • प्लानिंग 

    जैसे अभी प्रॉपर  त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है तो आप सभी त्योहारों की एक लिस्ट बना लीजिए। इसके बाद आप देखिए आपके आप कितनी राशि है। इसमें कितनी सेविंग है। क्योंकि इन दिनों में महीने के खर्चे भी ज़्यादा होने है तो आप  पूरा प्लान के साथ चलें।
  • घर में क्या उपलब्ध है

    आप उन सभी चीजों की  लिस्ट बना लीजिए जो आपके घर में पहले  से ही मजूद है। इसके बाद आप चीजों का अनुसरण कीजिए कि कौन सी चीजें है  जिन्हें ख़रीदने की ज़रूरत है।
  • ऑनलाइन या ऑफ़्लाइन 

    आजकल किसी भी चीज़ को ख़रीदने के दो तरीक़े है ऑनलाइन या ऑफ़लाइन। अब आप दोनों में प्रोडक्ट  वग़ैरा चेक कीजिए। आप देखिए किस जगह पर कौन सा प्रोडक्ट सस्ता और कुआलिटी में अच्छा है।
  •  चेकलिस्ट

    शॉपिंग के समय इस चीज़ का ध्यान रखिए आप एक चेकलिस्ट बनाकर साथ चले। इससे ये फ़ायदा होगा कि आप कोई भी चीज़ दो बार नहीं  ख़रीदेंगे और भूलेंगे भी नहीं। एक बात का ध्यान रखें कि आप इसे फ़ॉलो करें नहीं तो इसका कोई फ़ायदा नहीं है।
  •  व्यवस्था 

    यह स्टेप भी बहुत ज़रूरी है। अब आपने शोपिंग कर ली है इसके बाद इसे व्यवस्थामें रखना भी बहुत ज़रूरी है क्योंकि अगर आप नहीं रखेंगे तो चेकलिस्ट का कोई फ़ायदा नहीं है। व्यवस्था में रखने से ये फ़ायदा होगा कि आपको ज़रूरत के समय चीज़ मिल जाएगी।

इस सब में एक बात का ज़रूर ध्यान रखें कि अपने बजट की लिमिट को क्रॉस मत कीजिए। इससे आपका ही नुक़सान है। इसलिए हमेशा ज़्यादा खर्चा करने से बचे।

Advertisment