Advertisment

Time Management: समय प्रबंधन के पांच उच्चतम तरीके

समय बहुत ही मूल्यवान है। समय प्रबंधन का सबकी जिंदगी में अलग महत्व है। किसी भी कार्य को पूर्ण करने हेतु हमारे पास एक पूर्व निर्धारित समय अवधि होती है।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Time Management

Five Key Tips For Effective Time Management (Image Credit: Pinterest)

Time Management: समय बहुत ही मूल्यवान है।  समय प्रबंधन का सबकी जिंदगी में अलग महत्व है। किसी भी कार्य को पूर्ण करने हेतु  हमारे पास एक पूर्व निर्धारित समय अवधि होती है। इस समय अवधि के अनुसार हम पूर्व निर्धारित रणनीति बनाते हैं जिससे न केवल यह कार्य समय रहते पूर्ण हो सके बल्कि अंत में आने वाली किसी बाधा से भी बचा जा सके।

Advertisment

कभी अपने विचार विमर्श किया है कि सभी को पूरे दिन के 24 घंटे ही प्रधान होते हैं लेकिन फिर भी वह कुछ ही लोग होते हैं जो अपने समय प्रबंधन से अपने सभी कार्यों को पूर्ण कर पाते हैं और वह भी सर्वोच्च तरीके से। जो व्यक्ति सही तरीके से अपने कार्यों को समय के अनुसार  विभाजित करने में सफल होता है वही अपने जीवन में सफल और अनुशासित व्यक्ति बन पाता है। अब अगर आप यह विचार कर रहे हैं कि वह क्या नियम होते हैं जिनके अनुसार व्यक्ति अपना समय प्रबंधन उत्तम रूप में कर सकता है तो लिए आपके समक्ष पांच ऐसे नियमों को प्रस्तुत करते हैं जिनसे आप भी अपना समय प्रबंधन उच्चतम तरीके से कर सकें।

समय प्रबंधन के पांच उच्चतम तरीके

1.अपना लक्ष्य निर्धारित करना अति आवश्यक है

Advertisment

आपका अंतिम लक्ष्य क्या है?  खुद से सवाल करें. जब आपको इस प्रश्न का उत्तर मिल जाए उसके अनुसार आप अपने कार्य और समय को विभाजित करें. रअब अगर आप यह विचार कर रहे हैं कि वह क्या नियम होते हैं जिनके अनुसार व्यक्ति अपना समय प्रबंधन उत्तम रूप में कर सकता है तो लिए आपके समक्ष पांच ऐसे नियमों को प्रस्तुत करते हैं जिनसे आप भी अपना समय प्रबंधन उच्चतम तरीके से कर सकें। उत्तम तरीके से आप अपना समय प्रबंधन तभी कर पाएंगे जब आपको यह पता हो कि आपका लक्ष्य क्या है आप क्या पाना चाहते हैं यह स्मरण रहना अति आवश्यक है।

2. एक रणनीति बनाएं

 लक्ष्य और कार्य पूर्ण कैसे होगा इससे घबराने से बेहतर है आप एक रणनीति बनाएं। स्मरण राखिए बिन दिशा के आप लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते अंधा आपको क्या करना है क्या अति आवश्यक है उसके अंतर्गत ही रणनीति बनाएं।

Advertisment

3. कार्य को छोटे भागों में विभाजित करें

 जैसे मिलन की दूरी तय करने के लिए हमें एक-एक कदम आगे बढ़ना पड़ता है वैसे ही किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु हमें अपना समय प्रबंधन उत्तम तरीके से करना आवश्यक है। अपने अनेकों कार्यों को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करें.  वन स्टेप एट ए टाइम। जब आप अपने बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित करेंगे तब आप अपना लक्ष्य आसानी से और समय रहते  हासिल कर सकते हैं।

4. समय प्रबंधन के अनुसार अपने कार्य की एक सूची बनाएं

Advertisment

  जो चीज हम अपने नेत्रों से देखते हैं और हम पढ़ते हैं वह हमें अधिक समय तक और कम समय में स्मरण हो जाती है। कथन का तात्पर्य यह है कि अपने समय प्रबंधन को एक कागज पर लिखे और उसके अनुसार कार्य पूर्ण करें. इसे हम “टू डू लिस्ट भी कहते हैं”।

5. एक कार्य पूर्ण करने के पश्चात ही अगले कार्य को प्राथमिकता दें

एक समय पर एक कार्य पर ही ध्यान दें ऐसा करने से आप हर कार्य को  प्राथमिकता दे पाएंगे और उत्तम तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। एक समय पर अनेकों कार्य करने  का प्रयास आपके हर एक कार्य को खराब कर सकता है। एक समय पर अनेकों कार्य पूर्ण करने के प्रयास के हेतु आप अपना समय और अपनी मेहनत दोनों ही व्यर्थ में जाने दे रहे हैं।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन नेहा का है।

time management
Advertisment