Advertisment

मध्य प्रदेश से मिजोरम तक, जानें इन पांच राज्यों की चुनाव यात्रा

भारत में पांच राज्यों में साल के आखिर में चुनाव होने जा रहे हैं। इन पांच राज्यों में मध्य प्रदेश,  छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम शामिल हैं। मिजोरम और छत्तीसगढ़ को कल यानि 7 नवंबर से वोटिंग शुरू होने जा रही है।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Election (Pinterest)

Five States Where Elections Will Be Conducted (Image Credit: Pinterest)

Five States Where Elections Will Be Conducted: भारत में पांच राज्यों में साल के आखिर में चुनाव होने जा रहे हैं। इन पांच राज्यों में मध्य प्रदेश,  छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम शामिल हैं। मिजोरम और छत्तीसगढ़ को कल यानि 7 नवंबर से वोटिंग शुरू होने जा रही है। आइए इन राज्यों के बारे में जानते हैं

Advertisment

मध्य प्रदेश से मिजोरम तक जानें इन पांच राज्यों की चुनाव यात्रा 

1. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश मध्य भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी भोपाल है। इसका सबसे बड़ा शहर इंदौर है जो स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार टॉप पर रहा है। इस प्रदेश में मौजूदा बीजेपी की सरकार है और श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य मंत्री है। यहां के राज्यपाल का नाम श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल है। मध्य प्रदेश की विधान सभा में इस बार 230 सीटें है। यहां पर 17 नवंबर को  चुनाव होने जा रहे हैं जिसके रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। दैनिक भास्कर के अनुसार यहां पर 5.6 करोड़ कुल वोटर हैं जिसमें से 2.88 करोड़ महिला वोटर हैं ।

Advertisment

2. छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मध्य भारत का एक राज्य है जिसका गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ। इससे पहले यह मध्य प्रदेश का हिस्सा था। इसकी राजधानी रायपुर है। इसमें 33 ज़िले हैं। यहां पर कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री का नाम श्री भूपेश बघेल है। यहां की विधान सभा में 90 सीटें हैं और 46 सीटों पर जीतने वाली पार्टी सरकार बनाएगी। दैनिक भास्कर के अनुसार यहां पर 2.03 करोड़ कुल वोटरों में से महिला वोटर 1.03  करोड़ हैं । यहां पर 2 चरणों में  चुनाव होंगे,पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा 17 नवंबर होगा।  चुनाव के नतीजे 3 को आएंगे।

3. राजस्थान 

Advertisment

राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा भारत का राज्य है। इसकी राजधानी जयपुर है। यहां पर मौजूदा सरकार कांग्रेस पार्टी की है और मुख्यमंत्री का नाम श्री अशोक गहलोत है। यहां विधानसभा में 200 सीटें है और वोटिंग 25 नवंबर को होने जा रही है बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए होगी‌। दैनिक भास्कर के अनुसार यहां पर कुल वोटर 5.25 करोड़ हैं जिनमें महिला वोटर 2.52 करोड़ हैं। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

4. तेलंगाना

तेलंगाना दक्षिण भारत का राज्य है जिसका गठन 2 जून 2014 को हुआ था। इससे पहले यह आंध्र प्रदेश का हिस्सा था और इसकी राजधानी हैदराबाद है। तेलंगाना में 'भारत राष्ट्र समिति' की तेलंगाना में सरकार है। यहां पर 33 जिलों में 119 सीटों है जिनमें चुनाव 30 नवंबर को होने जा रहे हैं और 60 सीटों पे जीतने पार्टी को बहुमत मिलेगी। दैनिक भास्कर के अनुसार तेलंगाना में कुल 3.17 करोड़ हैं जिसमें से महिला वोटर 1.58 करोड़ हैं ।

5. मिजोरम

मिजोरम भारत की नॉर्थवेस्टर्न स्टेट है जिसकी राजधानी अइज़ोल है। राज्य के रूप में इसका गठन 20 फरवरी 1987 को हुआ। इससे पहले यह केंद्र शासित प्रदेश था। यहां पर मिजो 'नेशनल फ्रंट' की सरकार है। मिजोरम में 40 सीटों पर चुनाव 7 नवंबर को होने जा रहे हैं और 21 सीटों पे जीतने पार्टी को बहुमत मिलेगी। दैनिक भास्कर के अनुसार यहां पर 8.52 लाख कुल वोटर हैं जिसमें से 4.39 लाख वोटर  महिलाएं हैं।

Advertisment