Gujarati Dish: गुजरात का यह भोजन जरूर करें ट्राइ

गुजराती भोजन काफी स्वादिष्ट होता है जो कई लोगों के दिलों मे जगह बना चुका है। गुजरात के कई अलग व्यंजन हैं जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं और यह न केवल गुजरात तक सीमित है बल्कि पूरे देश मे लोग काफी पसंद करते हैं।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Gujarati Dish You Must Try

Gujarati Dish You Must Try (Image Credit: Pinterest)

Gujarati Dish: गुजराती भोजन काफी स्वादिष्ट होता है जो कई लोगों के दिलों मे जगह बना चुका है। गुजरात के कई अलग व्यंजन है जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं और यह न केवल गुजरात तक सीमित है बल्कि पूरे देश मे लोग काफी पसंद करते हैं। 

गुजरात का यह भोजन जरूर करें ट्राइ 

1. Khaman 

Advertisment

खमन पीसी हुई चना दाल से बनता है जिसमे नींबू का रस, सूजी और दही को मिलाया जाता है। यह स्पन्ज केक की तरह होता है और काफी सॉफ्ट रहता है जिसे स्टीम करके बनाया जाता है और आखिर मे मिर्ची और राई के साथ छोंक लगाया जाता है। 

2. Sev Tamatar Nu Saak 

सेव टमाटर नु शाक एक गुजराती खाना है जिसे हिन्दी मे सेव टमाटर की सब्जी कहा जाता है और यह काफी स्वादिष्ट होता है जो सेव और टमाटर के साथ बनता है। सेव छोटी, तली हुई, क्रिस्पी मसालेदार बेसन सेवइयाँ है जिसे टमाटर के साथ सब्जी के रूप मे बनाई जाती है। 

3. Khandvi 

खांडवी गुजरात का स्वादिष्ट नाश्ता है। यह बेसन और दही से बनता है जिसमे दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है और इस पेस्ट को पकाने के बाद इसे किसी एक बर्तन पर फैला देना होता है और अच्छे से रोल करना होता है। यह काफी सॉफ्ट होता है जो थोड़ा खट्टा स्वाद का होता है। 

4. Undhiyu 

Advertisment

उंधियु एक गुजराती व्यंजन है जो कई अलग सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है जिसमे केला, आलू, रतालू, तुअर का दाना और मुठिया होता है। उंधियु मे मिलाया गया मुठिया को आटा, बेसन और मेथी के शाक से बनाया जाता है यह अक्सर मकर संक्रांति के समय बनाया जाता है। 

5. Thepla 

थेपला गुजरात मे काफी पोपुलर है जो रोटी की तरह होता है और इसे सुबह के नाश्ता मे भी खाया जाता है और दिन के खाने मे भी परोसा जाता है। यह आटा, बेसन, मेथी और कई अलग मसाले से बनाया जाता है। इसे दही, लाल लहसुन की चटनी और आचार के साथ परोसा जाता है। 

6. Fafda Jalebi 

फाफड़ा जलेबी गुजरात का फेमस नाश्ता है। फाफड़ा बेसन से बनाया जाता है जो काफी क्रिस्पी होता है। इसे अच्छे से फ्राई किया जाता है जब तक वह कुरकुरा न हो जाए। वही जलेबी मीठा होता है और देश के हर हिस्से मे जलेबी का स्वाद और आकार अलग होता है। गुजरात के लोग इन दोनों को साथ मे नाश्ते मे खाना काफी पसंद करते हैं।

Dish Gujarati