/hindi/media/media_files/7cCIX7KocBJzb4qxhe3F.png)
/filters:quality(1)/hindi/media/media_files/7cCIX7KocBJzb4qxhe3F.png)
रंगों का त्यौहार है प्रेम का त्यौहार
Holi Hai Bhai: आज देशभर में छोटे होली मनाई जा रही है। कल देशभर में होली होगी। होली का त्यौहार रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम का भी त्यौहार है। होली में एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम प्रकट करते हैं। वैसे ही बीते कुछ सालों से होली का त्यौहार लगभग फीका-सा रहा है। ऐसा इसलिए कि पिछले कुछ सालों तक कोविड महामारी ने हमें बुरी तरह घेर रखा था। इस साल इस बीमारी से थोड़ी छूट मिली है। ऐसे में क्यों ना होली कुछ अलग तरह मनाएं।
/hindi/media/post_attachments/807d726e-c31.jpg)
कैसे मनाएं होली आज और कल
इस समय हमारे पास डिजिटल युग है, डिजिटल डिवाइसिस हैं और हम बहुत तरह सीमाओं से परे हैं, ऐसे में ये होली हम कुछ नई तरह मना सकते हैं।
ऑनलाइन होली
हमारे बहुत से दूर-दराज के फ्रेंड्स, रिश्तेदार और न जाने क्या-क्या संबंधी होते हैं। आज के इस डिजिटल युग में हम होली को ऑनलाइन मना सकते हैं। ऑनलाइन होली का यह फायदा है कि इसके जरिए हम बीते सालों की यादों को ताजा कर सकते हैं उनके साथ जो हमसे दूर होकर भी बहुत पास होंगे। ऑनलाइन माध्यम उन्हें हमसे जोड़ने का काम करेगा।
घर-घर जाकर होली
अब जब कोविड महामारी से हमें राहत मिली है, हम लोगों के साथ घर घर जाकर होली खेल सकते हैं। हम अच्छे से सबसे मिल कर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेल सकते हैं। बीते कुछ वर्षों से किसी को छोड़ना भी असंभव-सा हो गया था। होली हम वापस पहले जैसी खेल सकते हैं।
घर पर होली
घर पर होली पार्टी आसानी से रखकर होली खेली जा सकती है। घर पर होली करने के लिए हम लोगों को इनवाइट देकर, घर पर अरेंजमेंट कर होली मना सकते हैं। इससे होली न केवल यादगार बनेगी बल्कि अगली होली कोई दूसरा इनवाइट करना चाहेगा।
डांस, संगीत घर पर
गानों की धुन पर थिरककर हम यह होली मना सकते हैं। इसके साथ ही हम नए-नए पकवान बनाकर भी इस होली को मना सकते हैं। होली वो त्योहार है जिसमें पूरे परिवार की सहभागिता के साथ गुजिया और अन्य पकवान बनाए जाते हैं। परिवार जुटते हैं। इस होली घर पर घर में सामान बनाकर मनाएं।
आज होली का त्योहार हम अपने हिसाब से अपनी तरह से मना सकते हैं। ये होली हम कुछ नया कर सकते हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम का प्रयोग कर होली मना सकते हैं।