Advertisment

Healthy Habit Hack : जानिए सेल्फ डिसिप्लिन कैसे बनाएं

डिसिप्लिन सीखना एक प्रैक्टिस है जो इंसान को ज्यादा स्किल्ड बनाने में मदद करती है। हमारा मेंटल वेल बीइंग, अपब्रिंगिंग, सराउंडिंग और कई प्रकार के सिचुएशंस हमारी आदतों को निर्मित करते हैं। सेल्फ डिसिप्लिन प्रैक्टिस करना कई बार मुश्किल हो सकता है।

author-image
Shruti
New Update
जानिए सेल्फ डिसिप्लिन कैसे बनाएं

जानिए सेल्फ डिसिप्लिन कैसे बनाएं

How To Develop Self Discipline : जीवन में कामयाब होने के लिए सेल्फ डिसिप्लिन बहुत ही जरूरी है। अपने गोल तक पहुंचने के लिए इंसान को सेल्फ डिसिप्लिन रखना अति आवश्यक है। डिसिप्लिन सीखना एक प्रकार की प्रैक्टिस है जो इंसान को ज्यादा स्किल्ड बनाने में मदद करती है। हमारा मेंटल वेल बीइंग, अपब्रिंगिंग, सराउंडिंग और कई प्रकार के सिचुएशंस हमारी आदतों को निर्मित करते हैं। सेल्फ डिसिप्लिन प्रैक्टिस करना कई बार मुश्किल हो सकता है। ऐसे में ये कुछ बातें हैं जिन्हें अपनाकर आप सेल्फ डिसिप्लिन बनाए रख सकते हैं

Advertisment

जानिए सेल्फ डिसिप्लिन कैसे बनाएं 

(How To Develop Self Discipline)

1. अपने गोल को लिखें

Advertisment

खुद में डिसिप्लिन बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा। आपको यह सोचना होगा कि यह लक्ष्य आपके लिए कितना महत्व रखता है और आप उसे क्यों हासिल करना चाहते हैं। जितना ज्यादा महत्व आपके लिए उस लक्ष्य का होगा उतना ज्यादा आप सेल्फ कंट्रोल और सेल्फ डिसिप्लिन कर पाएंगे। हमेशा यह याद रखें की अच्छी आदतें निर्मित करने से ही अच्छा भविष्य बनता है।

2. अपनी कमियों को जाने

डिसिप्लिन बनाने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आपकी कमियां क्या हैं। कौन-कौन सी चीजों से आपका डिसिप्लिन टूट जाता है। कौन-कौन सी आदतों में आप बहुत ज्यादा स्ट्रगल करते हैं। या आपको कौन सी चीज डिस्ट्रैक्ट करती हैं। अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। धीरे-धीरे अपनी कमियों को जानने के बाद आप उन पर काम करें और धीरे-धीरे अच्छी  आदतें विकसित करें।

Advertisment

3. सपोर्ट और फीडबैक लें

कभी-कभी इंसान खुद से अच्छा सेल्फ डिसिप्लिन नहीं बना पाता। ऐसे में आप अपने आप को सुधारने में और अच्छी आदतें निर्मित करने में अपने किसी प्रियजन की सहायता भी ले सकते हैं। आप अपने गोल के बारे में उन्हें बताएं और जब भी आप अपने डिसिप्लिन से भटके तब उन्हें बोलें कि वह आपको इसका फीडबैक दें। कभी-कभी इंसान को एक्स्ट्रा पुश की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। भले ही वह आपकी फैमिली, दोस्त या टीचर हों।

4. खुद को माफ़ करें

Advertisment

कभी-कभी इंसान से अनजाने में कई प्रकार की गलतियां हो जाती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ डिसिप्लिन टूट जाते हैं। ऐसे में बार-बार अपने आप से नकारात्मक तरीके से बातें ना करें। अपने आप को समझें और गलतियां होने पर माफ़ भी करें। ऐसे में आपका खुद पर विश्वास बढ़ेगा और धीरे-धीरे सेल्फ डिसिप्लिन भी बढ़ता जाएगा।

5. माइंडफुल रहें

अपनी आदतों को लेकर आप माइंडफुल रहें। जब भी आप कोई काम करते हैं तो उसको करने के लिए टाइमर लगाएं या जब भी आप किसी सिचुएशन में अनकंफरटेबल फील करते हैं, तो यह जाने की आपको कौन सी चीज परेशान कर रही है। ऐसे में धीरे-धीरे आप सेल्फ डिसिप्लिन सीख पाएंगे। साथ ही साथ आप सेल्फ डिसिप्लिन की कुछ एफर्मेशन भी बोल सकते हैं, जिससे रोजाना आपको डिसिप्लिन में रहने की मोटिवेशन मिलती रहेगी।

सेल्फ डिसिप्लिन
Advertisment