Advertisment

Healthy Habit Hack: सुबह अपने माइंड को डिटॉक्स कैसे करें

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान अक्सर तनावग्रस्त रहता है। कभी-कभी तो उठने के बाद भी पिछले दिन का स्ट्रेस, वरी और परेशान करने वाले बातें मन में बनी रहती हैं। ऐसे इन बातों से सुबह-सुबह माइंड को डिटॉक्सिफाई करना बहुत ही जरूरी हो जाता है।

author-image
Shruti
New Update
Healthy Habit Hack

Healthy Habit Hack

Healthy Habit Hack: आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान अक्सर तनावग्रस्त रहता है। कभी-कभी तो उठने के बाद भी पिछले दिन का स्ट्रेस, वरी और परेशान करने वाले बातें मन में बनी रहती हैं। इससे इंसान अगले दिन भी परेशान हो जाता है। ऐसे इन बातों से सुबह-सुबह माइंड को डिटॉक्सिफाई करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आप यह कुछ मॉर्निंग रूटीन करके अपने माइंड को इस टॉक्सीसिटी से बचा सकते हैं 

Advertisment

जानिए सुबह अपने माइंड को डिटॉक्स कैसे करें

(Ways To Detox Mind In The Morning)

1. ब्रीदिंग एक्सरसाइज

Advertisment

सुबह उठने पर अपने मन को तरोताजा और शांत बनाने के लिए आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। सुबह की शुरुआत डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइ से करना अपने इनर सेल्फ से जुड़ने का एक पावरफुल तरीका है। अपने घर में एक शांत कोना ढूंढ कर उसमें कंफरटेबल होकर बैठ जाएँ। अब गहरी सांस लें और छोड़े। अपने फेफड़ों में पूरी तरीके से हवा भरे और धीरे-धीरे छोड़ें। अपना पूरा ध्यान अपने सांसों पर केंद्रित करें। यह प्रैक्टिस रोज करने से मन शांत रहता है और स्ट्रेस हार्मोस कम होते हैं। साथ ही साथ बॉडी को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन भी मिल जाता है।

2. ग्रेटिट्यूड जर्नलिंग

सुबह उठने पर आप चाहे तो जर्नलिंग भी कर सकते हैं। सुबह उठने के बाद आप थोड़ा समय किसी शांत जगह पर बिताए। अपनी पसंदीदा डायरी लेकर वहां जाएं और जिन भी चीजों के लिए आप शुक्रगुजार हैं उसे उस डायरी में लिखें। जब आप उन चीजों के शुक्रगुजार होते हैं जो भी आपके पास है तो आपके मन में सेंस ऑफ अप्रिशिएसन और एबंडेंस जागता है। साथ ही साथ आपका मन पॉजिटिव थिंकिंग की ओर जाता है। इससे स्ट्रेस और वरीज कम होते हैं। साथ ही साथ सुबह की भी एक सकारात्मक शुरुआत होती है।

Advertisment

3. मेडिटेशन

अपने मन को रिलैक्स और शांत करने के लिए आप सुबह-सुबह मेडिटेशन भी कर सकते हैं। किसी शांत जगह पर बैठकर आप मेडिटेशन की प्रैक्टिस कर सकते हैं। अपने सांसों पर ध्यान दें और अपने दिल की धड़कनों को महसूस करें। आप कोई मेडिटेशन का म्यूजिक लगाकर भी मेडिटेशन कर सकते हैं। या आप चाहे तो किसी प्रियजन के साथ मिलकर भी मेडिटेशन किया जा सकता है। मेडिटेशन करने से दिमाग का फोकस बढ़ता है, साथ ही साथ मन तनाव से मुक्त होता है।

4. डिजिटल डिटॉक्स

Advertisment

सुबह उठने पर अपने मन को डिटॉक्स करने के लिए डिजिटल डिटॉक्स भी जरूरी है। यदि आपकी आदत है कि आप सुबह उठकर अपने फोन पर सारे नोटिफिकेशंस चेक करते हैं तो इस आदत को यहीं पर रोक दें। सुबह-सुबह फोन देखने से मन और ज्यादा बेचैन और तनाव ग्रस्त हो जाता है। सुबह-सुबह आप स्क्रीन देखने की जगह अपनी कोई मन पसंदीदा किताब पढ़ सकते हैं, कोई अच्छा नाश्ता कर सकते हैं या चाहे तो अपने हॉबीज को भी सुबह-सुबह किया जा सकता है। इससे मन अपने आप ही प्रसन्न रहता है।

5. व्यायाम

व्यायाम करना केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही जरूरी है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करें। सुबह में किया गया व्यायाम ज्यादा फायदेमंद होता है। आप चाहे तो व्यायाम के तौर पर अपना मन पसंदीदा वर्कआउट भी कर सकते हैं। जैसे कि डांस, योग, साइकलिंग, रनिंग, स्विमिंग, जॉगिंग इत्यादि यह आपको पूरे दिन की एनर्जी प्रदान करता है। साथ ही सुबह की एक सकारात्मक शुरुआत भी हो जाती है।

6. नेचर में टाइम स्पेंड करें

सुबह-सुबह दिमाग को डिटॉक्स करने के लिए आप प्रकृति के साथ भी थोड़ा समय बिता सकते हैं। आप चाहे तो अपने पौधों में पानी दे सकते हैं, गार्डनिंग कर सकते हैं, पेड़ पौधों से बातें कर सकते हैं या चाहे तो पार्क में जाकर एक मॉर्निंग वॉक भी ले सकते हैं। इससे मन शांत होता है और हैप्पी हारमोंस बूस्ट होते हैं। साथ ही साथ सुबह की धूप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है।

Healthy Habit Healthy Habit Hack माइंड को डिटॉक्स
Advertisment