Self Doubt : जानिए सेल्फ डाउट हटाने के बेहतरीन तरीके

जीवन में कई बार इंसान को विफलता का स्वाद चखना पड़ता है। ऐसे में मन अपने ऊपर संदेह करने लगता है। इंसान का आत्मविश्वास गिर जाता है और उसे सेल्फ डाउट घेर लेता है। वह अपने आप को कोई भी काम करने के लायक नहीं समझ पाता।

author-image
Shruti
New Update
self doubt freepik.

(Image Credit - Freepik)

How to overcome self doubt : जीवन में कई बार इंसान को विफलता का स्वाद चखना पड़ता है। कई बार बहुत कोशिश करने पर भी इंसान सफल नहीं हो पाता या उसको मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते। ऐसे में मन अपने ऊपर संदेह करने लगता है। इंसान का आत्मविश्वास गिर जाता है और उसे सेल्फ डाउट घेर लेता है। वह अपने आप को कोई भी काम करने के लायक नहीं समझ पाता। ऐसी परिस्थितियों में मन को शांत करना अति आवश्यक है। ऐसे में आप यह कुछ बातें अपनाकर अपने सेल्फ डाउट को मिटा सकते हैं

जानिए सेल्फ डाउट हटाने के बेहतरीन तरीके

1. सेल्फ कंपैशन प्रैक्टिस करें

Advertisment

जब भी आप सेल्फ डाउट में हो तो हमेशा खुद को समझने की कोशिश करें। अक्सर सेल्फ डाउट तब आता है जब आपको मिस्टेक करने से डर लगने लगता है। परंतु गलतियां करने से इंसान सीखता है और धीरे-धीरे अपने अनुभवों से सफल होता चला जाता है। ऐसे में कभी भी अपने आप को बुरा भला न कहें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।

2. पुराने अचीवमेंट देखें

जब भी आपका मन अच्छा ना लगे और खुद पर से भरोसा उठ जाए तो आप अपने पुराने अचीवमेंट को याद करें। आपने कहां-कहां कौन-कौन सी परिस्थितियों में सफलताएं पाई हैं। अपने स्ट्रेंथ के बारे में सोचें और आप जीवन में किस चीज को लेकर शुक्रगुजार हैं इसके बारे में भी विचार करें। यह सब करने से आपका मन शांत होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

3. खुद की तुलना ना करें

कभी भी इंसान को किसी और से खुद की तुलना नहीं करनी चाहिए। हर इंसान अपने आप में यूनीक होता है। सबकी अपनी-अपनी क्षमताएं और टैलेंट होते हैं। चांद अपने समय पर चमकता है और सूरज अपने समय पर। परंतु इन दोनों के बीच कभी भी कंपेरिजन नहीं किया जा सकता। इसीलिए कभी भी अपने आप को किसी और से कंपेयर ना करें।

4. सपोर्टिव लोगों के साथ रहें 

Advertisment

जब भी आपका मन परेशान हो और आपका खुद पर विश्वास ना रहे, तब आप ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपका सपोर्ट करते हैं। और जिनकी सोच सकारात्मक है। ऐसे लोगों के साथ रहने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आपका सेल्फ डाउट भी कम होगा। आप अपनी परेशानियां भी उनको बता सकते हैं। और अपना मन भी हल्का कर सकते हैं।

5. विचारो को लिखें

जब भी आप बहुत परेशान हो या आपके मन में कई विचार चल रहे हो तब ऐसे में आप अपने विचारों को पेपर पर लिखें। अपने मन को डीक्लटर करें। देखें कि आपके अंदर क्या कमियां हैं और आप उसे कैसे ठीक कर सकते हैं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपका सेल्फ डाउट कम होने लगेगा। और आप प्रॉब्लम के सोल्यूशन की ओर सकारात्मक दृष्टि से देखेंगे।

सेल्फ डाउट self Doubt