Relationship: फ़ैमिली प्लानिंग में म्यूच्यूअल डिसिशन पर कैसे पहुँचें

जब दोनों पार्टनर्स डिसाइड करें कि बच्चे कब और कितने करने हैं तो इसे फैमिली प्लानिंग कहते हैं। इसमें यह निर्णय भी हो शामिल हो सकता है कि बच्चे करने भी हैं या नहीं।

author-image
Mandie Panesar
New Update
family planning (freepik).png

How To Reach At Mutual Decision For Family Planning? (Image Credit: freepik)

How To Reach At Mutual Decision For Family Planning? : जब दोनों पार्टनर्स डिसाइड करें कि बच्चे कब और कितने करने हैं तो इसे फैमिली प्लानिंग कहते हैं। इसमें यह निर्णय भी हो शामिल हो सकता है कि बच्चे करने भी हैं या नहीं। इसके इलावा बच्चे करने या बच्चे होने से रोकने के लिए कौन से तरीके अपनाएंगे यह फैसला भी फैमिली प्लानिंग का हिस्सा हो सकता है। 

फ़ैमिली प्लानिंग में म्यूच्यूअल डिसिशन पर कैसे पहुँचें

Advertisment

आजकल की महंगाई और बढ़ रही जनसँख्या के समय में फैमिली प्लानिंग बहुत ज़रूरी है। कितने बच्चे और कब करने हैं, इस बारे में हर कपल को बात करनी चाहिए। इससे कपल्स अनचाही या गलत समय पर होने वाली प्रेगनेंसी से बच सकते हैं। कई बार कपल्स में फैमिली प्लानिंग को लेकर ही विवाद हो सकता है, अगर एक पार्टनर बच्चे के लिए त्यार हो लेकिन दूसरा नहीं तो बात का रुख गलत ओर मुड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि किस तरह से फैमिली प्लानिंग में कपल्स म्यूच्यूअल डिसिशन ले पाएं।

1. फिनांशियल कंडीशन

बच्चे के डिसिशन पर जाने से पहले आप दोनों को अपनी फिनांशियल कंडीशंस के बारे में क्लैरिटी होना ज़रूरी है। आपको प्रेगनेंसी पर होने वाले खर्च पर बजट त्यार कर एक दूसरे को समझाना होगा कि हम फिनांशियली बेबी की ज़िम्मेदारी के लिए त्यार हैं या नहीं। इसी के बाद आपको अगले डिसिशन के बारे में सोचना चाहिए। 

2. बॉडी कंडीशंस 

आप दोनों पार्टनर्स फिजिकली बेबी की रिस्पांसिबिलिटी के लिए प्रेपेअर होने चाहिए। अगर एक भी फिजिकली फिट नहीं होगा तो आप बच्चे को अच्छे से संभल नहीं पाएंगे और बच्चे जैसे कायनात के खूबसूरत तोहफे को एन्जॉय करने की बजाय बोझ समझने लगेंगे। या तो आप अपने पार्टनर के लिए टाइम नहीं निकाल पाएंगे या फिर अपने बेबी के लिए। 

3. फैमिली एनवायरनमेंट

Advertisment

बच्चे के मन पर घर के माहौल का बहुत गहरा असर होता है। कई बार हमारे परिवार का माहौल ही बच्चे के लिए उपयुक्त नहीं होता। बच्चे के लिए हैल्दी माहौल एनशुर करने के बाद ही आप बच्चे के बारे में सोचें, नहीं तो बच्चे की मेन्टल और फिसिकल कंडीशन दोनों पर बुरा असर हो सकता है। 

4. म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग

फैमिली प्लानिंग की म्यूच्यूअल डिसिशन पर आने से पहले दोनों पार्टनर्स की म्यूच्यूअल अंडरस्टैंडिंग स्ट्रांग होनी चाहिए। आप एक दूसरे की बात को कितना समझ पाते हैं, कितना एक दूसरे के साथ समय बिता पाते हैं और सबसे इम्पोर्टेन्ट आपका पार्टनर फैमिली को कितना टाइम दे सकता है। ये सारी बातें आपको सोचनी पड़ेंगी अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हो। 



Family Planning