Advertisment

Sexual Health: महिलाएँ सेक्स के बारे में कैसे करें खुलकर बात

महिलाओं का सेक्स के बारे में बात करना तो और भी मुश्किल है। कोई औरत अगर सेक्स के बारे में कुछ बोल दे तो उसके चरित्र पर सवाल उठाए जाने लगते हैं। आज हम देखेंगे कि कैसे औरतें सेक्स के बारे में बात कर सकती हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sexual Health(Unsplash)

How Women Should Talk Openly About Sex (Image Credit: Unsplash)

How Women Should Talk Openly About Sex: भारतीय सामाज में सेक्स एक टैबू टॉपिक है। आज भी भारत के बहुत सारे हिस्सों में लोग सेक्स के बारे में बात करने में शर्म महसूस करते हैं। महिलाओं का सेक्स के बारे में बात करना तो और भी मुश्किल है। कोई औरत अगर सेक्स के बारे में कुछ बोल दे तो उसके चरित्र पर सवाल उठाए जाने लगते हैं। बहुत बार ऐसा देखा गया है कि टीवी पर किसी औरत ने अपनी सेक्स लाइफ को डिस्कस किया और उसको विरोध का सामना करना पड़ा। आज हम देखेंगे कि कैसे औरतें सेक्स के बारे में बात कर सकती हैं-

Advertisment

Sexual Health: महिलाएँ सेक्स के बारे में कैसे करें खुलकर बात

  • हिम्मत जुटाना 

    सबसे पहले आपको अपने मन को मज़बूत करना होगा और यह समझना होगा कि अगर आप खुल कर सेक्स के बारे में बात करेंगी तो विरोध होना लाज़मी है। आपको उस विरोध का सामना करने और तर्क करने की हिम्मत जुटानी होगी। इसके लिए आप किसी ऐसे इंसान को सोशल मीडिया में फॉलो कर सकते हैं जो इस टॉपिक पर बात कर रहा हो। 
  • अपने फ्रेंड सर्कल में बात करना 

    शुरुआत के लिए आप अपने करीबी दोस्तों के साथ बात करना शुरू करें जो शब्द बोलने में आपको शर्म महसूस होती है उनका उपयोग करें जैसे हस्तमैथुन, ओरल सेक्स, वजाइना, पेनिस इत्यादि. धीरे-धीरे आपका हौसला बढ़ेगा और आप बातचीत में सहज हो जायेंगे।
  • Social media/Sexting

    अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आप सेक्स पर बात कर सकती हैं। अगर आपको अपनी पहचान दिखाने में समस्या है तो आप प्रोफाइल लॉक भी रख सकती हैं। कोई ऐसा दोस्त जिसके साथ आप सहज महसूस करें तो आप सेक्सटिंग भी कर सकती हैं। यह सुनिश्चित कि जिसके साथ आप सेक्सटिंग कर रहे हों वो इंसान के बारे में आप अच्छे से जानते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर ना करें.
  • कम्यूनिटी ग्रुप्स 

    आज कल बहुत से शहरों में ऐसे ग्रुप्स मौजूद हैं जहां समान विचारों वाले लोग मिल कर अपनी सोच शेयर करते हैं। आप ऐसा कोई ग्रुप जॉइन करलें तथा नियमित वहां पर जाके बात करें/सुनें। यह ज़रूर सुनिश्चित करलें कि उस ग्रुप में कोई गैर कानूनी काम ना हो रहा हो.
  • अख़बार या मैगज़ीन में लेख 

    महिलाएं अगर सेक्स के बारे में खुलकर बात करना चाहती है तो वे अख़बार या मैगजीन में कोई लेख भी लिख सकती हैं। इससे भी उनके अंदर की शर्म दूर हो सकती है। इससे आप इन चीज़ों के ऊपर अपने विचार भी शेयर कर सकते हैं।
Advertisment