Advertisment

Importance Of Yoga: जानें रोजाना योग के फायदे

योग एक प्राचीन काल से चली आ रही प्रणाली है जो हमें मानसिक शारीरिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से सहायक हो सकती है। महिलाओं को अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए उनके स्वस्थ होना अति आवश्यक है।

author-image
Pratibha Murmu
New Update
Importance Of Regular Yoga For Women

Importance Of Regular Yoga For Women (Image Credit: Pinterest)

Importance Of Yoga: योग एक प्राचीन काल से चली आ रही प्रणाली है जो हमें मानसिक शारीरिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से सहायक हो सकती है। महिलाओं को अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए उनके स्वस्थ होना अति आवश्यक है। योग महिलाओं के जीवन में अधिक लाभदायक साबित हो सकता है अगर इसे धैर्य अनुशासन और ध्यान लगाकर किया जाए। महिलाओं के शरीर में 40 की उम्र के बाद कैल्शियम की कमी भी दिखाई देने लगती है  ऐसे और भी कई बीमारियां और चुनौतियों का सामना करने के लिए योग जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य साबित होता है।

Advertisment

जाने रोजाना योग के फायदे

1. मानसिक तनाव

महिलाओं में बढ़ते तनाव की समस्या नई-नई है इस मानसिक तनाव के चलते उनकी निजी जिंदगी पर भी असर देखा जा सकता है। योग प्रणाली जैसे मेडिटेशन प्राणायाम अनुलोम विलोम मानसिक स्वास्थ्य मैं लाभदायक होता है। योग करने से आपके मन के नकारात्मक विचार दूर होते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए आप पद्मासन चक्रासन धनुरासन और प्राणायाम भी कर सकते हैं।

Advertisment

2. बेहतर इम्यूनिटी

हमारे शरीर के लिए इम्यूनिटी का कितना महत्व है यह तो कोरोना कल में मानव जाति को भली-भांति सचेत कर ही दिया था। योग के आपको अनेक को लाभ है शारीरिक भावनात्मक मानसिक बस जरूरत है तो केवल धैर्य अनुशासन और ध्यान लगाकर किया जाए तो आपका मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से विकास होगा। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप हलासन भुजंगासन मत्स्यासन एवं बालासन कर सकते हैं।

3. शारीरिक लाभ

Advertisment

मनुष्य के शरीर को खानपान के साथ ही जो की भी आवश्यकता होती है। योग विधि हमारे भारत में प्राचीन काल से चली आ रही है। योग से शरीर बेहद लचीला मांसपेशियां मजबूत मन शांत और हमारी भावनाओं को एक सकारात्मक दिशा मिलती है। योग से आपकी मस्तिष्क के विचारों को निर्मलता और शांति मिलती है. शारीरिक स्वास्थ्य को और मजबूत करने के लिए आप। अपने दिनचर्या की शुरुआत आप योग के साथ कर सकते हैं। सूक्ष्म व्यायाम, वृक्षासन,  वज्रासन यह कुछ योगासन है जिन्हें करके आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ हो सकते हैं।

4. डिप्रेशन में मददगार

महिलाओं की जिंदगी में बढ़ते विकास के साथ बढ़ रहा है तनाव अब इस तनाव को दूर करने के लिए अति आवश्यक साबित हो रहा है योग। नियमित रूप से योग अभ्यास करने से आपको संपूर्ण सकारात्मक प्रदान होती है। महिलाएं हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो खेल का क्षेत्र हो व्यवसाय का क्षेत्र हो। सुखासन, श्वसन एवं भुजंगासन कुछ योगासन है जो आपको डिप्रेशन से लड़ने में बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।

Advertisment

5. बेहतर निद्रा

यदि आप किसी कारण से नींद अच्छे से नहीं ले पाते हैं तो आपको इस समस्या का समाधान है त्रिकोणासन, भुजंगासन हलासन वज्रासन। योग करने से महिलाओं को भावनात्मक शारीरिक एवं मानसिक विकास तो हो ही रहा है इसके साथ-साथ कौन सी वह ऐसी बीमारियां हैं जो योग करने से बिल्कुल ठीक हो सकते हैं लिए भगवान पर चर्चा करते हैं।

1. थायराइड-   हलासन, मत्स्यासन

2.  डायबिटीज - चक्रासन

3.  पी.सी.ओ.ऐस - भुजंगासन धनुरासन

4.  डिप्रेशन और एंजायटी -  पद्मासन और प्राणायाम

5.   माइग्रेन -  सेतु बंधासन

6.  हार्ट डिजीज - गोमुखासन

7. अस्थमा    -  त्रिकोणासन भुजंगासन श्वसन सुखासन

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन नेहा का है।

Yoga
Advertisment