Youngsters Life: कुछ महत्त्वपूर्ण बातें जो 20 की उम्र में जान लेना होता है जरूरी

20 की उम्र में लोग बहुत तरह के फैसले लेता है जो उसके भविष्य के लिए महत्त्वपूर्ण होता हैं। इस उम्र में हमारे द्वारा अपनाई गई आदतें और जीवनशैली हमारे स्वास्थ्य, करियर और व्यक्तिगत विकास पर गहरा प्रभाव डालती हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
Make These Important Document As Soon As You Turn 18

(File Image)

ImportantThingsToKnowBeforeYourTwenties: 20 की उम्र लाइफ में बहुत से बदलाव होते हैं और नए चीज़ों को अनुभव करने का समय होता है। इस समय व्यक्ति किशोरावस्था से Adulthood की ओर बढ़ रहा होता है। जिसमे वह बहुत तरह के फैसले लेता है जो उसके भविष्य के लिए महत्त्वपूर्ण होता हैं। इस उम्र में हमारे द्वारा अपनाई गई आदतें और जीवनशैली हमारे स्वास्थ्य, करियर और व्यक्तिगत विकास पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इन सभी आदतों का विकास न केवल वर्तमान में हमारी सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि लॉन्ग टर्म के लिए हमें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनाए रखता है। तो आइए जानते है कुछ आदतों को जो महत्त्वपूर्ण होते है 20 की उम्र में।

5 महत्त्वपूर्ण बातें जो 20 की उम्र में जान लेना होता है जरूरी

1. Healthy Sleep Habit 

Advertisment

नींद हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। 20 की उम्र में एक सही नींद की आदत बनाना बेहद जरूरी होता है। आपको 7 से 9 घंटे की गहरी नींद लेना आवश्यक है इससे थकावट और तनाव दूर होता है। अच्छी नींद के लिए नियमित समय पर सोना और उठाने को निर्धारित करें। सोने से पहले मोबाइल कंप्यूटर या टीवी जैसे स्क्रीन से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इसमें से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद में बाधा डाल सकती है।

2. Regular Excercise 

एक्सरसाइज करना हमारे शरीर के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से सेहत स्वस्थ रहती है। एक्सरसाइज जैसे दौड़ना साइकलिंग स्विमिंग करने से हृदय स्वस्थ रहता है और हम वजन को नियंत्रित भी कर सकते हैं। 1 सप्ताह में काम से कम 150 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए। एक्सरसाइज से पहले और बाद स्ट्रेचिंग करना कभी भी नहीं बोलना चाहिए शरीर में फ्लैक्सिबिलिटी लाता है।

3. Healthy Diet

20 की उम्र में शरीर में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते हैं जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकते हैं। मिस की उम्र में आपको अपने डाइट में रंग-बिरंगे फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए यह विटामिन मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। प्रोटीन का सेवन करने से मांसपेशियों का विकास होता है। एग दाल पनीर मछली और चिकन प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है।

4. Do Yoga

Advertisment

20 की उम्र में हम बहुत सारे तनाव परेशानियां और मानसिक दिक्कतों से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में योगा करना हमारे मन को शांति और शरीर में मजबूती बनाने का काम करती है। यह तनाव कम करने मैं मददगार साबित होता है। योग में मेडिटेशन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो मानसिक शांति और फॉक्स को बढ़ाने का काम करता है। हमें दिन में काम से कम 10 से 15 मिनट का ध्यान करने की आदत डालनी चाहिए।

5. STIs Test 

20 की उम्र में महिलाओं के एक्टिव वेजाइनल लाइफ की शुरुआत होती है। ऐसे में STIs का समय-समय पर टेस्ट करना जरूरी होता है या न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपके पार्टनर के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। इसके टेस्ट करने से इन्फेक्शन का पता चल जाता है क्योंकि इस दौरान इन्फेक्शन होने की संभावना होती है। टेस्ट करवाने से हम इसका समय के साथ इलाज शुरू कर सकते हैं और इसे फैलने से रोक सकते हैं।

Life life lessons Young Children