कैसे करता है Heavy Excercise प्रेगेंसी को प्रभावित?

प्रेगनेंसी दौरान महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल और गतिविधियों का ध्यान रखना होता है। पर जब बात आती है, Heavy Excercise की, तो इसे लेकर कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, वरना बहुत सारे कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ सकता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
How does PCOD affects pregnancy

(File Image)

HowHeavyExerciseAffectsPregnancy: प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील दौर होता है। यह पल उनके जीवन का सबसे मनमोहक पल होता है, क्योंकि वह एक नन्ही सी जान को दुनिया में लाने वाली होती है। इस दौरान उसके शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इस दौरान महिलाओं को अपने लाइफस्टाइल और गतिविधियों का ध्यान रखना होता है। पर जब बात आती है, Heavy Excercise की, तो इसे लेकर कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, वरना बहुत सारे कॉम्प्लिकेशन का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते है कैसे करता है Heavy Excercise प्रेगेंसी को प्रभावित?

Heavy Excercise के प्रेगनेंसी पे 5 प्रभाव

1. muscles and joints 

Advertisment

प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में बहुत सारे हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं। इस दौरान relaxin नामक हार्मोन का स्राव बढ़ जाता है, जो मांसपेशियों और जोड़ों को ढीला कर देता है ताकि शरीर डिलीवरी के लिए तैयार हो सके। हेवी एक्सरसाइज से जोड़ों और मांसपेशियों पर अत्यधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे खिंचाव की संभावना बढ़ जाती है।

2. Heart and Blood Circulation

प्रेगनेंसी के दौरान हार्ट का कार्य समान्य स्तिथि से ज्यादा हो जाता है, क्योंकि शरीर को बढ़ते हुए बच्चे के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। हेवी एक्सरसाइज से हृदय की धड़कनें तेज हो सकती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे गर्भवती महिला को चक्कर आना या बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान वॉकिंग या स्विमिंग को प्राथमिकता दें।

3. Body Temperature

हेवी एक्सरसाइज से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में अत्यधिक तापमान Embryo के विकास पर निगेटिव प्रभाव डाल सकता है और इससे Birth Defects का खतरा बढ़ सकता है। यह स्थिति Embryo के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास को प्रभावित कर सकती है। इसलिए प्रेगनेंट महिलाओं को ठंडे वातावरण में हल्के व्यायाम करना चाहिए।

4. Lack of oxygen

Advertisment

हेवी एक्सरसाइज के दौरान शरीर को अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान, शरीर पहले से ही बच्चे को ऑक्सीजन देने में रहता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादा व्यायाम करने से गर्भवती महिला और Embryo, दोनों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे Embryo के विकास में परेशानियां देखने को मिल सकती है।

5. Miscarriage

अत्यधिक या तीव्र शारीरिक गतिविधियां Miscarriage के जोखिम को बढ़ा सकती हैं, खासकर गर्भावस्था के पहले 3 महीने में। भारी वजन उठाने, लंबी दौड़, या अत्यधिक थकावट वाली गतिविधियों से Miscarriage या समय से पहले डिलीवरी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शुरुवात के 3 महीनों में हल्के और सुरक्षित व्यायामों को अपनाएं। 

Disclaimer:इसप्लेटफॉर्मपरमौजूदजानकारीकेवलआपकीजानकारीकेलिएहै।हमेशाचिकित्सायास्वास्थ्यसंबंधीनिर्णयलेनेसेपहलेकिसीएक्सपर्टसेसलाहलें।

Pregnancy Pregnancy Care physical pregnancy changes