Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च से शुरू हो रही नवरात्रि, जानें किस दिन होगी कौन सी देवी की पुजा और क्या है शुभ मुहूर्त

Blog: चैत्र नवरात्रि के दौरान लोग अपने घर में माता की मूर्ति स्थापित करते हैं। महा नवरात्रि के अंदर गली मोहल्ले, सोसाइटी के अंदर माता की मूर्ति को स्थापित किया जाता है और 9 दिन उनकी पूजा की जाती है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

Vaishali Garg
14 Mar 2023 | अद्यतनित 21 Mar 2023
Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च से शुरू हो रही नवरात्रि, जानें किस दिन होगी कौन सी देवी की पुजा और क्या है शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2023

Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रा हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण हिंदू फेस्टिवल है। जिसे बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार देखा जाए तो भारत में 4 तरह की नवरात्रि मनाई जाती है। जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक महा नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र नवरात्र मार्च और अप्रैल के महीने में मनाई जाती है वही महा नवरात्रि (शारदीय नवरात्र) सितंबर व अक्टूबर के महीने में मनाई जाती है। आज हम बात करने जा रहे हैं चैत्र नवरात्रा के बारे में। 

यह 9 दिन का फेस्टिवल पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि चैत्र के महीने में शुरू होती है और माना जाता है इसी महीने से हिंदू कैलेंडर के हिसाब से नव वर्ष प्रारंभ होता है। नवरात्रि का अर्थ होता है 9 रातें इसलिए यह फेस्टिवल 9 दिन तक मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि के दौरान लोग अपने घर में माता की मूर्ति स्थापित करते हैं। महा नवरात्रि के अंदर गली मोहल्ले, सोसाइटी के अंदर माता की मूर्ति को स्थापित किया जाता है और 9 दिन उनकी पूजा की जाती है।

Chaitra Navratri 2023 : जानिए इस वर्ष कब है नवरात्रि 

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 को मनाई जा रही है। तिथि के अनुसार 30 मार्च 2023 को नवमी मनाई जाएगी। यह 9 दिन के भीतर लोग फ़ास्ट रखकर मंदिरों में अथवा घरों में 9 दिन माता की पूजा करते हैं। यह 9 दिन माता का भोग, आरती, व्रत आदि का भव्य आयोजन किया जाता है। 

Chaitra Navratri 2023 : शुभ मुहूर्त 

हिन्दू पंचांग अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ 21 मार्च 2023 सुबह होगा इसका समापन 22 मार्च 2023 रात को 8:20 पर होगा। ऐसे में घटस्थापना 22 मार्च को किया जाएगा। शुभ मुहूर्त सुबह 6:29 से सुबह 7:39 तक है। 

Chaitra Navratri 2023: किस दिन करें कौन सी देवी की पूजा?

पहला दिन: 22 मार्च 2023
पहले दिन नवरात्रा की घट स्थापना की जाएगी और माता शैलपुत्री की पूजा होती है।

दूसरा दिन: 23 मार्च 2023
दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।

तीसरा दिन: 24 मार्च 2023
तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी।

चौथा दिन: 25 मार्च 2023
चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा की जाएगी।

पांचवा दिन: 26 मार्च 2023
पांचवें दिन माता स्कंद की पूजा की जाएगी।

छठवां दिन: 27 मार्च 2023
छठवe दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाएगी।

सातवा दिन: 28 मार्च 2023
सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाएगी।

आठवां दिन: 29 मार्च 2023
आठवें दिन अष्टमी के साथ माता दुर्गा की पूजा की जाएगी।

नौवां दिन: 30 मार्च 2023
नौवें दिन व्रत समाप्त अथवा रामनवमी की पूजा की जाएगी।

Chaitra Navratri 2023 : पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का रखें ध्यान

माता की पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों को ध्यान में रखें। माता को लाल चुनरी उड़ाई और खुद भी लाल या पीले कलर के कपड़े पहनकर पूजा में बैठे। 9 दिन घर में अखंड दीपक प्रज्वलित करें जिससे माता खुश होती हैं और घर में पोस्टिव वातावरण बना रहता है।

अगला आर्टिकल