Advertisment

Sex Benefits: जाने सेक्स करने के शारीरिक और ब्यूटी फायदे

सेक्स करने से महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ती है। सेक्स करने से महिलाओं में हार्मोन संतुलित रहते हैं और उनके पीरियड कि साइकिल सही रहती है जिस कारण प्रेग्नेंट होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। पढे इस ब्लॉग को-

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update
casual sex

sex benefits

Sex Benefits: हमारे समाज में आज भी सेक्स को लेकर खुल कर बात नही की जाती है। सेक्स को लेकर हमारे समाज में जागरूकता की बहुत जरूरत है। हम बच्चों को इससे संबंधित किताबी ज्ञान दे देते हैं लेकिन उसके फायदे, इस पर खुलकर बात नहीं करते हैं। हमें सेक्स को नार्मल करने की जरूरत है और इससे संबंधित अहम जानकारियों पर जागरूकता होना जरूरी है। सेक्स दो लोगों के बीच सहमती से किया जा रहा है तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है और सेक्स करने के बहुत से शारीरिक और ब्यूटी संबंधित फायदे भी होते हैं।

Advertisment

Sex ke fayde: आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-

1. फर्टिलिटी को बढ़ाता है

सेक्स करने से महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ती है। सेक्स करने से महिलाओं में हार्मोन संतुलित रहते हैं और उनके पीरियड कि साइकिल सही रहती है जिस कारण प्रेग्नेंट होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

Advertisment

2. सर्दी जुकाम में दे राहत

सेक्स करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इससे शरीर में एंटीबॉडी का लेवल बढ़ता है जिससे सर्दी जुकाम जैसी सामान्य बिमारियों से छुटकारा मिलता है।

3. एंटी एजिंग हार्मोन को बढ़ाएं

Advertisment

सेक्स करने से शरीर में एंटी एजिंग हार्मोन की बढ़ोतरी होती है जिससे आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं। दरअसल ऑर्गेज्म के दौरान शरीर में डीएचईए हार्मोन का सेक्रेशन होता है जो एक नेचुरल एंटी एजिंग हार्मोन है।

4. उमर को बढ़ाता है

कई रिसर्च के मुताबिक यह पता चलता है कि जो लोग कम से कम हफ्ते में दो से तीन बार सेक्स करते हैं उनकी उम्र बढ़ती है और जल्दी मृत्यु के चांसेस 50% तक कम हो जाते हैं।

Advertisment

5. पीरियड में दर्द से दिलाए राहत

महिलाओं को अक्सर पीरियड में अत्यधिक दर्द का सामना करना पड़ता है लेकिन अगर आप इस दौरान सेक्स करते हैं तो यह दर्द से राहत देने में मदद करता है। यह आपके यूट्रस में मसल टेंशन को कम करके दर्द से राहत दिलाता है।

6. चेहरे से झुर्रियां हटाएं

Advertisment

सेक्स करने से आपके शरीर में ओएस्ट्रोजन नामक हार्मोन का सेक्रेशन होता है| यह आपके चेहरे से फाइन लाइंस और झुर्रियों को खत्म करने में मदद करता है।

7. त्वचा में लाए ग्लो

सेक्स करने से आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है जिससे आपकी त्वचा में ब्लड का सरकुलेशन बेहतर होता है और यह आपकी स्किन को और ग्लोइंग बनाता है। आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने वाले हार्मोन आपके नाखूनों को भी मजबूत करने में मदद करता है।

8. खुश रहने में करता है मदद

सेक्स करना तनाव को कम करता है और यह आपको खुश रहने में मदद करता है। सेक्स करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन की वृद्धि होती है जिससे डिप्रेशन या एंजाइटी जैसी समस्या ठीक होती है और ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है।

sex ke fayde sex benefits
Advertisment