Relaxation Guilt: जानिए क्यों महसूस हो रहा है रिलैक्स करते समय गिल्ट

आजकल की तनावपूर्ण जिंदगी में इंसान काम करते हुए बहुत ज्यादा थक जाता हैं। ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक लेना भी बहुत जरूरी होता है। परंतु कभी-कभी रिलैक्स करते टाइम भी इंसान को गिल्टी फील हो सकता है। आपका दिमाग आपको रेस्ट करने नहीं देता।

author-image
Shruti
New Update
relax freepik

(Image Credit - Freepik)

Reasons why you feel guilty while relaxing: आजकल की तनावपूर्ण जिंदगी में इंसान काम करते हुए बहुत ज्यादा थक जाता है। ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक लेना भी बहुत जरूरी होता है। परंतु कभी-कभी रिलैक्स करते टाइम भी इंसान को गिल्टी फील हो सकता है। कई बार बहुत से काम पेंडिंग होते हैं तब भी इंसान का रिलैक्स करने का मन होता है, इस परिस्थिति में मन शांत नहीं हो पाता और आप ढंग से रिलैक्स नहीं कर पाते। ऐसे बहुत से कारण हो सकते हैं जब आप ठीक से रिलैक्स नहीं कर पाते। आपका दिमाग आपको रेस्ट करने नहीं देता। यह कॉन्शियस और सबकॉन्शियस दोनों तरीके से हो सकता है। ऐसे में जानिए यह कारण कि क्यों होता है आपको रिलैक्स करते समय गिल्टी फील

क्या आपको रिलैक्स करते समय गिल्ट महसूस होता है? यह हो सकते हैं कारण

1. ओवरएक्टिव या एंक्शियस माइंड

Advertisment

यदि आपको हमेशा अपने भूतकाल या भविष्य की चिंता बनी रहती है या आपको कई बार एंजायटी हो जाती है, तब अक्सर आप अपने मन को इन चीजों से हटाने के लिए काम में व्यस्त कर देते होंगे। हमेशा एंक्शियस होना भी रिलैक्स करते टाइम गिल्टी फील करने का एक कारण हो सकता है। ऐसे में जब भी आपके पास खाली समय हो तो शांति से बैठे और केवल प्रेजेंट मोमेंट के बारे में सोचें। 

2. ब्रेक को गलत मानना

आजकल की जिंदगी में लगातार काम करते रहने को और हसल करने को बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में जो इंसान रिलैक्स करता है उसे बहुत बार आलसी या नालायक समझा  जाता है। ऐसे कल्चर में रहने से या ऐसे लोगों से घिरे रहने पर इंसान रिलैक्स करने को गलत मानने लगता है। परंतु यह जानना अति आवश्यक है कि जितनी जरूरत काम की है उतनी ही जरूरत ब्रेक और आराम की भी होती है। यह आपके मन को रिचार्ज करने का काम करता है।

3. प्रोडक्टिविटी से अच्छा महसूस करना

कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको लगातार काम करना बहुत अच्छा लगता है। ऐसा करने से उन्हें सेंस आफ अकांप्लिशमेंट महसूस होता है और खुद के बारे में भी अच्छा महसूस होता है। यदि आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो इन्हें वर्काहोलिक कहा जाता है। ऐसे लोगों को अक्सर रिलैक्स करना पसंद नहीं होता।

4. रेस्ट के फ़ायदे पता ना होना

Advertisment

हमारे समाज में ब्रेक लेने, रेस्ट करने या रिलैक्स करने को गलत समझा जाता है। अभी भी बहुत जगह जो लोग रिलैक्स करते हैं उन्हें आलसी समझा जाता है। लोगों को आज भी भरपूर रिलैक्सिंग का फायदा अच्छे से नहीं पता। परंतु रिलैक्स करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत जरूरी है।

5. काम पूरा ना होना

अक्सर जब बहुत ज्यादा समय होने पर भी इंसान के काम पूरे नहीं हो पाते और वह अपने काम को सही ढंग से ऑर्गेनाइज नहीं कर पाता तब भी उसको रिलैक्स करने में गिल्ट महसूस होता है। उसे ऐसा लगने लगता है कि वह यह ब्रेक टाइम डिजर्व नहीं करता। जितना हो सके अपने कामों को सही समय पर करें।

Relaxation Guilt रिलैक्स करते समय गिल्ट