Advertisment

क्या आपको Gamophobia है? ये हैं गामोफोबिया की निशानी

बाकी फोबियास की ही तरह गामोफोबिया भी एक प्रकार का डर है जिससे कि इंसान रिलेशनशिप या शादी से डरने लगता है। इसमें इंसान किसी भी प्रकार की कमिटमेंट से डरता है और रिलेशनशिप बनाने में भी तकलीफ महसूस करता है।

author-image
Shruti
New Update
Gamophobia

(Image Credit - Freepik)

Signs of Gamophobia: बाकी फोबियास की ही तरह गामोफोबिया भी एक प्रकार का डर है जिससे कि इंसान रिलेशनशिप या शादी से डरने लगता है। इसमें इंसान किसी भी प्रकार की कमिटमेंट से डरता है और रिलेशनशिप बनाने में भी तकलीफ महसूस करता है। इसमें इंसान बहुत ज्यादा एंजायटी, पैनिक और स्ट्रेस भी महसूस कर सकता है। ऐसे में यह कुछ निशानियां है गामोफोबिया होने के- 

Advertisment

जानिए गामोफोबिया की निशानी 

1. कमिटमेंट के विचार से डर

जिस भी इंसान को गामोफोबिया होता है उसे किसी दूसरे इंसान से कमिटमेंट करने में तकलीफ महसूस होती है। वह कमिटमेंट के विचार से ही घबराने लगता है। वह कुछ समय में इमीडिएट फैसला नहीं ले पाता। कभी-कभी ऐसा होने से सामने वाला पार्टनर भी कंफ्यूज महसूस कर सकता है।

Advertisment

2. चिंता

एक गामोफोबिक इंसान को हमेशा ही अपने रिलेशनशिप से चिंता बनी रहती है। वह स्पष्ट रूप से अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाता और हमेशा ही एक भय में जीता है। कभी-कभी यह डर बहुत ज्यादा  एंजायटी में भी बदल जाता है।

3. छाती में दर्द

Advertisment

यदि कमिटमेंट, रिलेशनशिप  या शादी की बात किसी गामोफोबिक इंसान से की जाए तो उसे एंजायटी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी बहुत ज्यादा एंजाइटी बढने के कारण छाती में दर्द भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में अपने इन सिम्टम्स को पहचाने। नजरअंदाज ना करें।  

4. रिलेशनशिप अवॉइड करना

गामोफोबिया में कोई भी इंसान किसी प्रकार की रिलेशनशिप बनाने से पहले हिचकिचाता है। कभी-कभी वह रिलेशनशिप को अवॉइड भी कर सकता है। यदि कभी वह इंसान रिलेशनशिप में भी आ जाए तो वह 6 महीने से ज्यादा की कमिटमेंट नहीं दे पाता। लंबे समय तक उसके रिलेशनशिप नहीं टिकते। 

Advertisment

5. फ्यूचर प्लान ना कर पाना

जब रिलेशनशिप को लेकर बहुत ज्यादा डर मन में उत्पन्न होता है तब इंसान भविष्य की योजनाओं को ढंग से नहीं बना पाता। उसकी जिंदगी इस डर के आसपास ही घूमते रहती है। शादी या किसी भी प्रकार के कमिटमेंट्स से इंसान बहुत ज्यादा परेशान हो जाता है और बहुत हद तक इंसान रिलेशनशिप या कमिटमेंट को अवॉइड करता चला जाता है। यदि आपको ऐसे सिम्टम्स है तो आप किसी एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

Gamophobia गामोफोबिया
Advertisment