Stroke Symptoms: जाने स्ट्रोक के लक्षण और बचाव

author-image
Rajveer Kaur
New Update
stroke

आज के समय स्ट्रोक यंग लोगों को अपना निशाना बना रही है। यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है जो आजकल बहुत आम हो गई हैं। इससे ग्रस्त लोगों की संख्या हर साल बढ़ रही हैं। यह समस्या धीरे धीरे बढ़ रहीं है। इसके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।आज हम आपको इसके लक्षण और इलाज के बारे में

Stroke Symptoms: जाने स्ट्रोक के लक्षण और बचाव 

Advertisment

क्या होता है स्ट्रोक?
स्ट्रोक को मस्तिष्क का दौरा भी कहा जाता है। इस स्थिति में मस्तिष्क के हिस्से में रक्त की आपूर्ति नहीं होती है। इस बीमारी में आमतौर पर मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिससे नसों में खून का प्रवाह कम होने लगता हैं और वे सूखने लगती हैं। ऑक्सीजन और खून की कमी के कारण आपका दिमाग़ अच्छे से काम नहीं करता है।

जाने इसके लक्षण

1. आपको बोलने में कठिनाई होती हैं
इस स्थिति में आपको बोलने और समझने में परेशानी होती हैं आपकी बोलने की गति कम और चीजों को समझने में कठिनाई महसूस करते हैं। 

2. सिर दर्द नोर्मल से ज़्यादा होता हैं
आपके सिर में नोर्मल से ज़्यादा सिर दर्द होता है। आपको उल्टी और चक्कर भी आते है। 

Advertisment

3. चलने में परेशानी
चक्कर या कमजोरी के कारण आपको चलने में परेशानी आती है।

4. हाथ पैर सुन हो जाते है
इस बीमारी में हाथ, पैर, बांह आदि में सुन्न आ जाती है। आपको कमजोरी महसूस होती है। ख़ास रूप से शरीर का एक अंग पूरा सुन हो जाता है। 

5. धुंधला नज़र आना 
एक या दोनों आँखों  से धुंधला नज़र आने लगता है। हर चीज़ दो-दो नज़र आती है।

Advertisment

बचाव 
-आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें। यह बहुत महतवपूर्ण है। अपने खान-पान को सही रखें। नियमित व्यायाम करें। किसी भी नशे का सेवन ना करें। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

- ऐसी चीजों का मत सेवन करें जिसमें कोलेस्ट्रोल की मात्रा ज़्यादा हो। यह आपके लिवर में फ़ैट को बढ़ाते है।

- तम्बाकू से स्ट्रोक का ख़तरा बड़ता है इसलिए उसे ना करें। धूम्रपान छोड़ दे।

- अपनी शुगर का ध्यान रखें।

- हरी सब्ज़ियाँ, फल ऐसी स्वस्थ चीजों का सेवन करें।

- अपने वजन को ज़्यादा कम या बढ़ने ना दे कंट्रोल में रखें।

- नियमित व्यायाम करें।

stroke symptoms