Advertisment

Self Care: जानिए सोने से पहले फीट मसाज करने के फायदे

फुट मसाज का उल्लेख प्राचीन सभ्यताओं में किया गया है चिकित्सा रूप में यह बताया गया है कि हमारे पैर की तलवों से शरीर के विभिन्न अंग बिंदु जुड़े होते हैं, इन बिंदुओं पर मसाज करने से विभिन्न अंगों को ऊर्जा मिलती है।यह तनाव और चिंता को कम करने का काम करता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
The Benefits of Foot Massage Before Bed

(Image credit: Pinterest)

The Benefits of Foot Massage Before Bed: दिन भर की थकान से राहत देने का काम नींद करती है। एक अच्छी नींद पाने के लिए हमें बहुत सारे उपाय करने चाहिए जिसमें से एक उपाय फीट मसाज होता है। फुट मसाज का उल्लेख प्राचीन सभ्यताओं में किया गया है चिकित्सा रूप में यह बताया गया है कि हमारे पैर की तलवों से शरीर के विभिन्न अंग बिंदु जुड़े होते हैं, इन बिंदुओं पर मसाज करने से विभिन्न अंगों को ऊर्जा मिलती है। पैर हमारे शरीर का एक विभिन्न अंग है जो दिन भर हमारे वजन को सहता है और चलने फिरने में मदद करता है। इसे भी आराम मिलना बेहद जरूरी है वरना आगे जाकर यह एक बड़ी समस्या का रूप ले सकता है। फीट मसाज हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने का काम करता है। तो आइये जानते हैं फीट मसाज के फायदे।

Advertisment

सोने से पहले फीड मसाज के 5 फायदे 

1. बेहतर नींद

सोने से पहले पैरों की मसाज करना बहुत आरामदायक होता है जो हमें बेहतर नींद देने में सक्षम होता है। फीट मसाज के वजह से हमारे शरीर में मौजूद मांसपेशियों के तनाव से हमें मुक्ति मिलती है जिसके कारण हमारे शरीर के नसे शांत हो जाती हैं और हमें अनिंद्र जैसी समस्या नहीं होती। हमारे तलवों में कुछ बिंदु मौजूद होती हैं अगर हम उसे सही तरीके से दबाए तो वह हमारे शरीर के अंगों को ऊर्जा प्रदान करती है।

Advertisment

2. तनाव और चिंता से कमी

दिन भर के भाग–दौड़ और थकान के कारण हमें नींद आने में परेशानी हो सकती है। इन सब के कारण हम बहुत तनाव महसूस करते हैं जिसकी वजह से नींद का ना आना स्वाभाविक होता है। अगर हम रात में अपने पैरों की मसाज करें तो इससे हमारी नसों पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। जब हम पैरों की मालिश करते हैं तो हमारे शरीर में एंडॉर्फिन का स्तर बढ़ता है जो हमें दर्द से राहत देने में मदद करता है और इससे हमारा तनाव भी दूर होता है।

3. ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में सुधार

Advertisment

चिकित्सकों के अनुसार पैरों की मसाज से हम ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में कर सकते हैं। हमारे पैरों में मौजूद विभिन्न बिंदु होते हैं जो शरीर के अंगों को जोड़ते हैं अगर हम उन बिंदुओं पर अच्छे से मसाज करें तो यह हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फीट मसाज बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह नसों को शांत करता है और ब्लड फ्लो को नियंत्रित करता है।

4. ब्लड सर्कुलेशन 

दिन भर के तनाव के कारण शरीर में ब्लड फ्लो काम हो जाता है। यह अधिकतम उन्हीं के साथ होता है जो बैठकर काम करते हैं या पैरों का कम उपयोग करते हैं। फीट मसाज से ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है और हमारे शरीर मैं ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण पोषण को सर्कुलेट करता है। फीट मसाज से पैरों में सूजन की दिक्कत नहीं होती।

Advertisment

5. सिरदर्द और माइग्रेन में राहत

अक्सर ऐसा होता है कि हमारे अनिंद्र का कारण सर दर्द और माइग्रेन हो सकता है। हमारे पैरों में कुछ नसे होती हैं जो सीधा दिमाग से जुड़े होती है अगर हम अपने पैरों की मसाज करें तो वह हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पॉजिटिव प्रभाव डालता है। इसे माइग्रेन से राहत मिलता है। जब कभी सिर दर्द हो तो अगर हम अपने पैरो के अंगूठे पर मसाज करें तो हमें दर्द से तुरंत राहत मिल जाता है।

Better Sleep Quality Selfcare Tips
Advertisment