Advertisment

Mentally Strong: महिलाओं का मानसिक रूप से मजबूत होना कैसे उन्हें सशक्त करता है?

आज के समय में महिलाओं को मेंटली स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत है तो आप जिंदगी को एक अलग नजरिए से जीते हैं। आप हार नहीं मानते हैं और अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट को भी ठेस नहीं पहुंचने देते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
women

(Image Credit: Freepik)

The Reasons Why Women Should Have Mentally Strong: जब बात मेंटल हेल्थ की आती है तब बहुत सारी महिलाएं इस बात में पीछे रह जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपनी मेंटल हेल्थ की तरफ इतना ध्यान नहीं देती हैं जिसके कारण समाज में उन्हें प्रताड़ना का भी सहन करना पड़ता है। आज के समय में महिलाओं को मेंटली स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत है तो आप जिंदगी को एक अलग नजरिए से जीते हैं। आप हार नहीं मानते हैं और अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट को भी ठेस नहीं पहुंचने देते हैं। आप अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भी आवाज उठाते हैं। आईए जानते हैं कि महिलाओं का मानसिक रूप से मजबूत होना क्यों जरूरी- 

Advertisment

महिलाओं का मानसिक रूप से मजबूत होना कैसे उन्हें सशक्त करता है?

खुद की जिंदगी की लीडर बनती हैं

जब महिलाएं मानसिक रूप से मजबूत होती है तब वह अपनी जिंदगी का इंचार्ज खुद बनती हैं। वो अपनी जिंदगी के हर डिसीजन के लिए खुद जिम्मेदार होती हैं चाहे वह उनके लिए अच्छा हो या बुरा इसके साथ ही उनका हर फैसला सोच समझ कर लिया होता है। इसके साथ ही वो अपनी जिंदगी को किसी के कंट्रोल में या फिर डर में नहीं जीती हैं। वह अपने हर कदम के लिए खुद को जिम्मेदार मानती हैं और अपनी लाइफ में बोल्ड फैसला भी ले लेती हैं।

Advertisment

पित्तृसत्ता सोच को चेलैंज करती हैं 

हम सब जानते हैं कि महिलाओं को पितृसत्ता समाज में रहना पड़ता है। इसके साथ ही आज भी महिलाओं महिलाएं स्टीरियोटाइप सोच का शिकार होती हैं। यहां पर हर कदम पर उन्हें जज किया जाता है और उनकी चॉइस पर सवाल उठाए जाते हैं जिससे उनका कॉन्फिडेंस को कम करने की भी कोशिश की जाती है। वहीं अगर महिलाएं मेंटली स्ट्रांग हैं तो वह इन चैलेंज का सामना नहीं कर पाएगी और इनसे प्रभावित होकर अपनी जिंदगी को रोक देगी।

किसी पर निर्भर नहीं होती 

Advertisment

अगर महिलाएं इंडिपेंडेंट होना चाहती हैं तो उन्हें मेंटली स्ट्रांग होना होगा तभी वह बाहर जाकर लोगों में सरवाइव कर पाएंगी। आजकल के माहौल में भी महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। उन्हें फिजिकल और मेंटल एब्यूज का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर वह मानसिक रूप से मजबूत ही नहीं होगी तो वह बाहर जाकर लोगों में काम नहीं कर पाएंगी जिसके कारण वो दूसरे लोग जैसे पति, भाई और पिता पर ही निर्भर रहेंगी। इसलिए महिलाओं को मेंटली स्ट्रांग होना पड़ेगा ताकि वह किसी के ऊपर निर्भर ना रहे और अपने सभी काम खुद कर सके जैसे गाड़ी चलाना, कहीं अकेले घूमने जाना, अपने खर्च उठाना या फिर अपनी ख्वाहिशों को पूरा करना आदि।

दूसरों को मना करती हैं 

हमारे समाज में महिलाओं को यह सिखाया जाता है कि उन्हें हमेशा ही दूसरों की रेस्पेक्ट करनी हैं और कभी भी उनके सामने ज्यादा बोलना नहीं है। अगर कोई उन्हें बुरा भी कहता है या फिर उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट को ठेस पहुंचती हैं तब भी उन्हें चुपचाप सहना ही करना है। इस कारण महिलाएं कभी भी गलत चीज को भी मना नहीं कर पाती  और खुद के ऊपर चीजों का बोझ लेती रहती हैं। वहीं अगर महिला खुद को मेंटली स्ट्रांग बना ले तो वह दूसरों को मना करेगी और लोगों के साथ बाउंड्रीज भी क्रिएट करेंगी जिससे उनकी मेंटल और फिजिकल वेल बीइंग भी अच्छी रहेगी।

मेंटल एब्यूज इंडिपेंडेंट सेल्फ-रिस्पेक्ट
Advertisment