Advertisment

Do Not Do This During Periods: पीरियड्स के दौरान ना करें ये गलतियां

पीरियड्स के दौरान महिलाओं में ब्लोटिंग की समस्या होती है। नमक का अधिक सेवन करने से यह समस्या बढ़ जाती है इसलिए पीरियड्स के दौरान अत्यधिक नमक वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। पढे इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Monika Pundir
New Update
mistakes during periods

mistakes during periods

Do Not Do This During Periods: पीरियड्स के दौरान ना करें ये गलतियां

Advertisment

महिलाओं के लिए पीरियड्स का समय काफी परेशानी भरा होता है। इस दौरान ना उन्हें सिर्फ दर्द से गुजरना पड़ता है बल्कि अत्यधिक असहजता भी महसूस होती है। पीरियड्स के दौरान महिलाएं हर वह चीज करते हैं जिसकी मदद से पीरियड्स के दौरान उन्हें राहत महसूस हो सके।

Period Mistakes: अपने खानपान का अच्छे से ध्यान रखने के साथ-साथ महिलाएं हाइजीन का भी बहुत ध्यान रखती हैं। ऐसी ही कुछ बातें हैं जिनका पीरियड्स में आपको खास ध्यान रखना चाहिए और उन गलतियों को इस समय नहीं करना चाहिए अन्यथा इस दौरान और भी असहजता, दर्द और परेशानियां हो सकती है।

1. पीरियड्स में नमक का कम सेवन करें

Advertisment

पीरियड्स के दौरान आपको नमक का कम सेवन करना चाहिए। दरअसल पीरियड्स के दौरान महिलाओं में ब्लोटिंग की समस्या होती है। नमक का अधिक सेवन करने से यह समस्या और भी बढ़ जाती है इसलिए पीरियड्स के दौरान आपको अत्यधिक नमक वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

2. ब्रेकफास्ट जरूर करें

पीरियड्स के दौरान आपके शरीर से खून निकलने के कारण से कमजोरी और थकान हो सकती है। इसलिए इस दौरान आपके शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों की जरूरत होती है। यही वजह है कि पीरियड के दौरान आपको ब्रेकफास्ट बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए और अपने ब्रेकफास्ट में उन सभी चीजों को खाना चाहिए जो जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर हो।

Advertisment

3. एक्सरसाइज जरूर करें

अक्सर महिलाओं का यह सवाल होता है कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना सही है या नहीं? दरअसल पीरियड्स के दौरान आपको लाइट एक्सरसाइज करनी चाहिए, इससे आप फ्रेश फील करेंगें और पीरियड क्रैंम्प में भी आपको राहत मिलेगी। इस समत हैवी एक्सरसाइज करना आपको थका सकता है और शरीर में परेशानियों को बढा सकता है इसलिए इस दौरान हैवी एक्सरसाइज ना करके कुछ सामान्य एक्सरसाइज और व्यायाम कर सकते हैं।

4. पैड सही समय पर बदलें

पीरियड्स के दौरान आपको पैड सही समय चैंज करना चाहिए। हर 3 से 4 घंटे के आंदर आपको पैड जरूर बदल लेना चाहते। ज्यादा देर पैड लगा कर रखने से रेशैज और इंफेक्शन होने का खतरा होता है। अपने ब्लड़ फ्लो के हिसाब से आप पैड बदलें लेकिन आमतौर पर दिन में तीन बार पैड जरूर बदलें।

period mistakes Do Not Do This During Periods
Advertisment