Time Management Tips For Working Women: वर्किंग महिलाओं की सबसे बड़ी प्रॉब्लम टाइम को मैनेज करना होता है। जाॅब और घर के बीच बैलेंस बनाना आसान बात नहीं है लेकिन यह बहुत जरूरी है। इसलिए महिलाओं को टाइम मैनेजमेंट सीखना चाहिए ताकि वह प्रभावी तरीके से अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिम्मेदारियां को पूरा कर पाए। वर्किंग महिलाओं के ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं जिस कारण उनका स्ट्रेस बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में महिलाओं को बाउंड्रीज बनाना भी सीखना चाहिए। चलिए जानते हैं कि कैसे महिलाएं टाइम मैनेजमेंट कर सकती हैं?
वर्किंग महिलाओं के लिए टाइम मैनेजमेंट टिप्स
गोल डिफाइन करें
वर्किंग महिलाओं को सबसे पहले अपने शर्ट और लॉन्ग टर्म गोल्स को डिफाइन करना चाहिए। इससे उनके सामने एक तस्वीर आ जाएगी कि उनके लिए ज्यादा जरूरी क्या है। गोल्स तय करते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यह रियलिस्टिक और स्पेसिफिक होने चाहिए जिन्हें आप आसानी से मॉनिटर कर सके।
अपने दिन को प्लान करें
अपने दिन को प्लान करना बहुत जरूरी है। आप रात को ही अगले दिन की प्लानिंग कर सकते हैं। सबसे जरूरी समय सुबह का होता है जो बहुत ज्यादा बिजी होता है। ऐसे में आपको रात को ही मॉर्निंग शेड्यूल बना लेना चाहिए और उसे फॉलो करना चाहिए। आपके परिवार को भी मॉर्निंग शेड्यूल पता होना चाहिए और उसमें आपको कुछ भी ऐड नहीं करना चाहिए। इसके लिए आप डिजिटल कैलेंडर की भी मदद ले सकते हैं।
मना करना सीखें
दूसरों को मना करना बहुत जरूरी है। महिलाओं के साथ यह समस्या आती है कि वह दूसरों को मना नहीं कर पाती। इससे भी उनका काम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप अपने mind और बॉडी को रिलैक्स रखना चाहती हैं तो आपको कुछ कामों को मना भी करना होगा। अगर आप सभी कामों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेंगे तो आपको खुद के लिए समय ही नहीं मिलेगा। इसलिए दूसरों को मना करें। यह सेल्फिश होना बिल्कुल भी नहीं है।
दूसरों के साथ काम बांटे
जब आपको लगता है कि आप किसी के साथ अपना काम बांट सकते हैं तो आपको ऐसा जरूर करना चाहिए। इससे भी आपका प्रेशर बहुत कम होता है। इसलिए दूसरों की मदद लेने से कभी भी पीछे मत हटे। इस तरह आप अपना काम ज्यादा प्रभावी ढंग से और अच्छी क्वालिटी में कर पाएंगे। agr पर आप जिम्मेदारियां को अपने परिवार के साथ बांट सकते हैं और जॉब पर आप ऐसे काम को बांट सकते हैं जो दूसरे हैंडल कर सकते हैं।