Advertisment

High Functioning Anxiety: कहीं आप तो नहीं इससे ग्रस्त? जानें इसके दो पहलू

हाई फंक्शनल एंजायटी में व्यक्ति हमेशा आपको कुछ करता ही दिखाई देगा। उसके पास कामों की लिस्ट कभी भी खत्म नहीं होती है। एक टास्क पूरा करने के बाद वो दूसरे टास्क में लग जाता है। वह लाइफ के हर पहलू में परफेक्ट होना चाहता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
High Functioning Anxiety

(Image Credit: Happiful Magazine)

Two Sides Of High Functioning Anxiety: हाई फंक्शनल एंजायटी में व्यक्ति हमेशा आपको कुछ करता ही दिखाई देगा। उसके पास कामों की लिस्ट कभी भी खत्म नहीं होती है। एक टास्क पूरा करने के बाद वो दूसरे टास्क में लग जाता है। जब आप उसे बाहरी रूप से देखेंगे तो ऐसा व्यक्ति आपको सक्सेसफुल लगेगा जिसने अपनी लाइफ में बहुत कुछ अचीव किया है लेकिन उसके अंदर स्ट्रेस भरा होगा। वह लाइफ के हर पहलू में परफेक्ट होना चाहता है या हर काम को सही करना चाहता है।

Advertisment

आईए इसके दो पहलू जानते हैं

बाहर से आप कैसे दिखाई देते हैं?

  • आप शांत दिखाई देते हैं जैसे आपकी जिंदगी बहुत सही चल रही हैं और आपको कोई परेशानी नहीं है।
  • आप एक ओवर अचीवर है। इसका मतलब है कि आप में काम को लेकर एक जुनून दिखाई देता है।
  • आप बहुत ऑर्गेनाइज लगते हैं। हर काम समय पर करते हैं। 
  • आप किसी से मदद नहीं मांगते और हर काम को खुद करना चाहते हैं।
  • दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं चाहे आपके पास समय है या नहीं।
  • आप दूसरों के लिए बहुत ज्यादा करते हैं। हमेशा अपने रिश्तों में ईमानदार रहते हैं।
  • आप हर काम को बिल्कुल सही तरीके से करना चाहते हैं उसमें गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं छोड़ते हैं।
Advertisment

असलियत में आप ऐसे हैं

  • आप अंदर से बहुत ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं। आपके ऊपर चीजों को करने का एक बोझ रहता है।
  • आपके अंदर डर रहता है कि आप किसी चीज को भूलना जाए या फिर आपसे कोई चीज छूट ना जाए।
  • आपको लगता है कि अगर आप किसी से मदद मांगेंगे तो वो आपको कमजोर या इनकैपेबल मानेगा।
  • आप दूसरों से हमेशा अपने बारे में अच्छा सुनना चाहते हैं।आपको अच्छा नहीं लगता अगर कोई दूसरा आपके बारे में बुरा सोचता है।
  • आप परफेक्शनिस्ट है जिसके कारण आप हर चीज को बिल्कुल सही करना चाहते हैं।
  • आपके अंदर किसी को न कहने की क्षमता नहीं होती है जिस कारण आप हमेशा सब की बातें मानते रहते हैं।
  • रिश्तो में आपकी बाउंड्रीज बहुत ज्यादा खराब होती है जिस कारण लोग कई बार आपका फायदा भी उठा लेते हैं।

इन टिप्स के साथ कर सकते हैं हाई फंक्शनल एंजायटी को मैनेज

Advertisment

खुद के ट्रिगर्स पहचानें (Recognize Triggers)

अगर आप हाई फंक्शनिंग एंजायटी से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तब आपको अपने ट्रिगर्स पहचानने होंगे कि ऐसी कौन सी बातें हैं जिससे आप इस एंजाइटी के प्रति वल्नरेबल है। इससे आपको खुद के लक्षणों को मैनेज करने में मदद मिलेगी।

प्रोफेशनल से मदद ले (Seek Profesional Help)

Advertisment

अगर आप हाई फंक्शनिंग एंजायटी से बहुत ज्यादा परेशान है और आपको समझ नहीं आ रहा है आपको क्या करना चाहिए तो आपको एक थैरेपिस्ट या किसी प्रोफेशनल से मदद लेने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना चाहिए। इससे आपको सही गाइडेंस मिलेगी और आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।

खुद के साथ और दूसरों के साथ बाउंड्रीज बनाएं (Maintain Boundaries)

खुद के साथ और दूसरों के साथ बाउंड्रीज मेंटेन करना बहुत जरूरी है। आपको अपने काम के लिए लिमिट सेट करनी होगी। ऐसे पूरा दिन कामों में उलझे रहना आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर डालता है। इसके साथ ही आप खुद के साथ डिस्कनेक्ट होते जाते हैं।

Advertisment

चीजों को जाने दे ( Let Go Things)

हर चीज के बारे में ज्यादा सोचना और उसका प्रेशर लेना आपके लिए बहुत बुरा साबित होता है। इसलिए आप कुछ चीजों को जाने दे। अगर आप कहीं कुछ काम नहीं भी कर पाए या आपसे कोई काम छूट गया तो आप बुरे नहीं बन जाएंगे या फिर आप असमर्थ नहीं है। इसलिए चीजों को लाइफ में थोड़ा जाने भी दें और रिलैक्स करें।

दूसरों को न कहना सीखे ( Learn To Say No)

Advertisment

हर वक्त दूसरों की हां में हां मिलना भी आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत बुरा हो सकता है। इसलिए आप खुद लोगों को न कहना सीखे। अपने रिश्तों में बाउंड्रीज लेकर आएं। अपने आप को प्रायोरिटी पर रखें। अगर आपको कोई चीज अनकंफरटेबल कर रही है या आपके पास उसके लिए समय नहीं है तो उस बात के लिए न कहना आपको बुरा नहीं बनाता है।

High Functioning Anxiety Learn To Say No Boundaries
Advertisment