Advertisment

Women's Safety: अचानक हमला होने पर पैनिक होने के बजाय महिलाएं करें ये काम

कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद महिलाओं की सेफ्टी का मुद्दा बहुत ज्यादा चर्चा में आ गया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर किसी भी महिला के ऊपर अचानक हमला हो जाता है तब क्या करना चाहिए।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Women Safety(LiveChennai)

File Image

What Women Need to Know in Case of an Unexpected Attack: कोलकाता रेप मर्डर केस के बाद महिलाओं की सेफ्टी का मुद्दा बहुत ज्यादा चर्चा में आ गया है। हर तरफ महिलाओं की सेफ्टी के बारे में बात हो रही है और इसके सॉल्यूशंस के ऊपर भी काम किया जा रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर किसी भी महिला के ऊपर अचानक हमला हो जाता है तब क्या करना चाहिए। यह एक बहुत जरूरी सवाल है और इसका जवाब हर महिला के पास होना चाहिए। अगर आपके साथ किसी भी तरीके की सेक्सुअल हैरेसमेंट होती है तो सबसे पहले आपको यही सिखाया जाता है कि आपको लड़ना चाहिए। कई बार आप मुकाबला करते हैं लेकिन उसके नतीजे अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे में जान पर भी बात आ जाती है। इसलिए अपनी सोच-समझ और सूझबूझ का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो जाता है।

Advertisment

अचानक हमला होने पर पैनिक होने के बजाय महिलाएं करें ये काम

सबसे पहले खुद को सुनें

हमारी गट फीलिंग सबसे ज्यादा स्ट्रांग होती है। हमें कुछ भी अच्छा और बड़ा होने से पहले इसका आभास होने लग जाता है। जब भी आपके ऊपर कोई अचानक हमला करता है तब महिलाओं को सबसे पहले अपनी गट फीलिंग को सुनना चाहिए। इससे आपको बहुत कुछ पता चल जाता है। आप अचानक हुए हमले पर तुरंत रिएक्ट मत करें। आप पहले जानें कि आपको करना क्या है क्योंकि कई बार एकदम लिए फैसले गलत हो जाते हैं।

Advertisment

निकलने की कोशिश करें

महिलाओं के साथ ऐसा बहुत बार होता है कि जब भी कोई भी उन्हें तंग करता है या उन पर कोई हमला होता है तो उन्हें सिखाया जाता है कि आपको वहां पर लड़ना चाहिए या फिर उनका मुकाबला करना चाहिए। कई बार आपका मुकाबला करना खतरे से खाली नहीं होता है। ऐसे में आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए आपको तुरंत ही कोई सुरक्षित जगह देखकर वहां से निकलने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपनी बहादुरी भी सोच समझ कर ही दिखानी चाहिए।

दूसरों से मदद मांगे

Advertisment

ऐसी स्थिति में महिलाओं को दूसरों से मदद जरूर मांगनी चाहिए। आपको इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर याद होने चाहिए। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी मदद जरूर मांगनी चाहिए। अगर कोई आपकी मदद नहीं कर रहा है तो आपको उस समय खतरे का अंदाजा लगाते हुए या तो उसे स्थिति से भाग लेना चाहिए या फिर आप खुद हमलावर बन जाएं। अगर आप हमला करते हैं तो इसमें रिस्क भी शामिल होता है।

जब आप अचानक किसी भी खतरनाक स्थिति में फंस जाते हैं तब आपके लिए उस समय शांत रहकर उसका मुकाबला करना या फिर फैसला लेना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप हमेशा ही तैयार होकर रहें कि मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। आपके लिए सबसे जरूरी अपनी जान बचाना होना चाहिए। इसके लिए आप किसी भी तरीके को अपनाएं क्योंकि अगर आपकी जान है तो आप उन लोगों के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं और दूसरों को भी इन स्थितियों का मुकाबला करने की प्रेरणा दे सकते हैं।

women's safety safety tips. women's safety
Advertisment