Advertisment

आखिर क्यों महिला मित्रता को कम आंका गया है?

आपने यह तो सुना ही होगा की औरत की औरत की दुश्मन होती है यह बाद फिल्मों में अक्सर टीवी सीरियल्स में दिखाई जाती है लेकिन यह एक अधूरा सच है औरत को हमेशा ऐसी कंडीशन में डाल दिया जाता है जिस कारण औरत औरत की दुश्मन लगती है लेकिन होती नहीं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
unsplash.jpg

female friendships are underrated (Image Credit: unsplash)

Why female frindships are underrated: आपने यह तो सुना ही होगा की औरत की औरत की दुश्मन होती है यह बाद फिल्मों में अक्सर टीवी सीरियल्स में दिखाई जाती है लेकिन यह एक अधूरा सच है औरत को हमेशा ऐसी कंडीशन में डाल दिया जाता है जिस कारण औरत औरत की दुश्मन लगती है लेकिन होती नहीं।
महिलाओं की दोस्ती को हमेशा अंडररेट किया गया है। ऐसा दिखाया जाता है कि एक औरत को दूसरी औरत से बहुत ज्यादा जलन होती है। वह कभी भी एक अच्छी दोस्त नहीं हो सकती लेकिन फीमेल फ्रेंडशिप दुनिया की सबसे बेस्ट फ्रेंडशिप में से एक है। आज हम इसके बारे में बात करेंगे।

Advertisment

Female friendships are underrated: आखिर क्यों है ऐसा

  • बिना कहे बात समझ लेना

    फीमेल फ्रेंडशिप एक ऐसी चीज है जिसमें आपकी दोस्त बिना कहे आपकी बात को समझ लेती है चाहे वह किसी भी समस्या से जुड़ी क्यों ना हो जैसे आपका किसी बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया हूं या फिर आप स्ट्रेंस हो दिल की बात दिल तक पहुंची जाती है और इसमें कोई भी शक नहीं है। आप इसे अजमा कर भी देख सकते हैं।
  • पीरियड में सहारा

     जब किसी  महिला को पीरियड आ जाते हैं उसके पास पेड़ या कप वगैरा उपलब्ध नहीं होता तब महिलाएं बिना लाभ के और न जानते हुए भी मदद के लिए तैयार रहती है। उनकी तरफ से जो सपोर्ट मिलता है उसका कोई जवाब नहीं है।
  • शॉपिंग

    एक बार आप कभी किसी महिलाओं के ग्रुप के साथ शॉपिंग करके देखिए वह  बहुत ही एक अलग अनुभव होता है।इसमें शॉपिंग भी होती है मजे भी होता है। इसके साथ महिलाएं एक दूसरे के लिए चीज सेलेक्ट करती हैं वह बहुत ही अमेजिंग अनुभव होता है।
  • स्लीपोवर

    स्लीपओवर तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन जो  महिलाओं का अकेला स्लीपओवर होता है उसका कोई जवाब नहीं होता। महिलाएं गपशप करती हैं अपने दिल की बातों को खोलती हैं। इस समय वह पूरी तरह से अपने आप को आजाद महसूस करती हैं। उसे माहौल में महिलाओं के ऊपर किसी भी चीज का कोई दबाव नहीं होता है और वह जो महिलाओं का रूप होता है वह बिल्कुल ही अलग होता है।
  • फीमेल ट्रैवलिंग

    फीमेल ट्रैवलिंग का मजा भी अलग होता है। इसमें महिलाओं का  फन करने का तरीका भी अलग होता है। उन्हें पता होता है कि किस महिला को क्या चाहिए? उन्हें क्या -क्या परेशानी क्या आ सकती है। यह सब एक महिला दोस्ती में एक दूसरे को पता होता हैं
  • एक दूसरे को सपोर्ट करना

    महिलाएं जैसा एक दूसरे को सपोर्ट करती है वो अलग होता है। हर महिला अपनी लाइफ में स्ट्रगल देखती है इसलिए वह समझती है कि कैसे दूसरी महिला को साथ देना है।

यह बहुत ही खूबसूरत रिश्ता है। जिसमें एक महिला दूसरी के लिए निस्वार्थ होकर साथ देती है। यह दुनिया का सबसे काम आंके जाने वाला रिश्ता है जिसके बारे में बहुत गलत अवधारणाएं हैं

Advertisment