Advertisment

क्यों महिलाओं को आराम के लिए Guilt नहीं महसूस करना चाहिए?

हर किसी की बॉडी को आराम की जरूरत होती है। यह महिला और पुरुष का मुद्दा नहीं है लेकिन जब बात महिलाओं की आती है तब इस बात को बहुत बड़ा मुद्दा बना लिया जाता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Rest

Image Credit: Freepik

Why It's Time for Women to Stop Feeling Bad About Relaxing: जब बात आराम की आती है तब बहुत सारी महिलाएं महिलाओं को लगता है कि वे आराम डिजर्व नहीं करती हैं। वह खुद को साबित करने के लिए या परफेक्ट बनने के लिए लगातार काम करती रहती हैं जिसके कारण बर्नआउट हो जाती हैं और फिर बीमार पड़ जाती हैं। लेकिन इसके बाद भी वे काम करने से नहीं हटती हैं। जब कोई महिला काम और आराम में बैलेंस बनाकर चलती है तब बहुत सारे लोगों को यह चीज पसंद नहीं आती है। इसके कारण दूसरी महिलाओं की तरफ से ऐसी महिलाओं को गिल्ट में डालने की कोशिश की जाती है। अगर किसी महिला ने डॉमेस्टिक हेल्प की मदद ली है तो इसे भी लोग अच्छा नहीं मानते हैं और ताने देते हैं कि अब इससे अपना घर भी नहीं संभाला जा रहा है। हम तो अपने जमाने में सब कुछ अकेले कर लेते थे। ऐसी बहुत सारी बातें हैं जो महिलाओं को आराम करने के लिए सुनाई जाती हैं।

Advertisment

क्यों महिलाओं को आराम के लिए Guilt नहीं महसूस करना चाहिए?

हर किसी की बॉडी को आराम की जरूरत होती है। यह महिला और पुरुष का मुद्दा नहीं है लेकिन जब बात महिलाओं की आती है तब इस बात को बहुत बड़ा मुद्दा बना लिया जाता है। महिलाओं को यहां पर कुछ बातों को दिमाग में रखने की जरूरत है। सबसे पहले तो वह आराम डिजर्व करती है। अगर घन्टों  काम करने के बाद कुछ देर आराम करते हैं या फिर मन और बॉडी को रिलैक्स करते हैं तो आप कुछ गलत नहीं कर रहे। इसके साथ ही अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को फिट रखने के लिए आपको भी आराम की जरूरत होती है इससे आपकी बॉडी रिचार्ज होती है और आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

अगर आराम करने पर कोई आपको सेल्फिश कह रहा है तो आपको ऐसी बातों को ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आप जानते हैं कि आपकी बॉडी को कब आराम की जरूरत है और आपको जरूरत लगे तो आराम कर लेना चाहिए। अब कुछ लोग आराम करने को आलस्य से जोड़ देते हैं लेकिन यह गलत बात है। अच्छी प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और ओवरऑल वेल बीइंग के लिए आराम करना भी बहुत जरूरी है।

Relax Yourself Relaxation Guilt Physical Rest Rest Mental Rest
Advertisment