Gossip: क्यों महिलाओं को गॉसिप करने पर जज किया जाता है

गॉसिप बिल्कुल भी नेगेटिव टर्म नहीं है। यह समाज में एक नेटवर्क बनाने का स्किल है जिससे आपका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होता है और आपका दोस्ताना भी बढ़ता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
gossip girl (Indian Link).jpg

गॉसिप शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में तीन-चार औरतों का ग्रुप आता है जो आपस में गॉसिप कर रही होती हैं। महिलाओं को अक्सर ही को गॉसिप के लिए जज कर लिया जाता है। क्या यह ठीक बात है? नहीं क्योंकि पूरे महिला वर्ग को इस चीज के लिए शेम करना या उन्हें जज करना बिल्कुल भी सही बात नहीं है -

Gossip: क्यों महिलाओं को गॉसिप करने पर जज किया जाता है 

आओ बहन चुगली करें

Advertisment

महिलाओं को हमेशा इस नजरिए से देखा जाता है कि कहीं पर भी चार-पांच महिलाएं इकट्ठा हो जाती है फिर वह गॉसिपिंग या गपशप शुरू करना शुरू कर देती है या फिर व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर चैटिंग होती है। यहां कहीं ऑफिस में महिलाओं का एक ग्रुप होता है जहां पर वे पूरे ऑफिस की बातें करती हैं। इन सब चीजों से ये दिखाया जाता है महिलाएं ज्यादा गॉसिप करती है। क्या सिर्फ महिलाएं ही गॉसिप करती है आइए जानते है -

गॉसिप एक नेगेटिव टर्म है?

गॉसिप बिल्कुल भी नेगेटिव टर्म नहीं है। यह समाज में एक नेटवर्क बनाने का स्किल है जिससे आपका बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होता है और आपका दोस्ताना भी बढ़ता है।

अवधारणाएँ जो महिलाओं के गॉसिप करने से जुडी है 

  • जलन (Jealous) 

    महिलाओं को अक्सर ऐसा समझ लिया जाता है कि यह एक दूसरे से जलन करती है। औरत ही औरत की दुश्मन होती है। इस पर बहुत सारे मीम भी बनाए जाते है लेकिन यह बिलकुल गलत अवधारणा है। महिलाएं एक दूसरे को हमेशा अपलिफ्ट और सपोर्ट करती है उन्हने पता होता है क्योंकि महिलाओं के स्ट्रगल लगभग एक जैसे ही होते है। 
  • महिलाओं के पेट में कोई बात नहीं बचती 

    एक महिला दूसरी महिला के साथ सुरक्षित और सहज महसूस करती है। इसलिए वह अपने दिल को बात उनसे कर लेती है लेकिन यह गॉसिप नहीं है या फिर उनके पेट में कोई बात नहीं पचती है। 
  • असुरक्षित 

    यह भी माना जाता है महिलाएं इसलिए चुगली करती है क्योंकि वह असुरक्षित महसूस करती है लेकिन ऐसा नहीं है महिलाएं एक दूसरे के साथ ज्यादा सुरक्षित महसूस करती है और खुलकर बात करती है।
Advertisment

 ऐसा नहीं है कि  महिलाओं के पास सिर्फ बात करने के लिए यहीं टॉपिक होते है। ऐसे बहुत सारे टॉपिक होते हैं जिन पर महिलाएं बात करती है जैसे वे अपनी फैमिली, बच्चे, शॉपिंग और अपनी डेली लाइफ के बारे में डिस्कस करती है। इसके साथ वह  एक दूसरे के साथ अपनी लाइफ की अचीवमेंट के बारे में बात करती है।  ऐसा तो बिल्कुल नहीं है कि महिलाएं हमेशा एक दूसरे की चुगलियां या फिर एक दूसरे को पीछे ही खींचती हैं। वह एक दूसरे की दुश्मन ही नहीं होती है।

एक चीज है जो महिलाएं गॉसिप करते समय ध्यान रखें कि आप जब भी किसी को नुकसान पहुंचाने या किसी के भावनाओं को दुख पहुंचाने की बात हो तब आप सुरक्षित रास्ता चुने और उस बातचीत  को वहीं छोड़ दे।