Advertisment

जानें Midlife Crisis के कारण महिलाओं की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ता है?

ऐसा ही एक टॉपिक मिड लाइफ क्राइसिस है जिसके बारे में भारत की बहुत कम महिलाएं जानती हैं। यह एक ऐसा पीरियड है जो 40 से 60 साल की महिलाएं फेस करती हैं। इसमें उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने लग जाता है। आइये इसके बारे में जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Midlife Crisis

(Image Credit: Adobe Stock)

Five Things About Midlife Crisis In Women: औरतों के बारे में ऐसी बहुत सारी बातें हैं जिनके बारे में उन्हें जानकारी ही नहीं होती है। उनके जीवन के हर पड़ाव में उन्हें नहीं चैलेंज आते हैं लेकिन कोई उन्हें यह नहीं बताता है कि उनके साथ डील कैसे करना है। आज के समय की सबसे बड़ी समस्या ही यह है। इसके कारण महिलाएं कई बार खुद को ही गलत मानती रहती हैं या फिर गिल्ट में चली जाती है। ऐसा ही एक टॉपिक मिड लाइफ क्राइसिस है जिसके बारे में भारत की बहुत कम महिलाएं जानती हैं। यह एक ऐसा पीरियड है जो 40 से 60 साल की महिलाएं फेस करती हैं। इसमें उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने लग जाता है। आइये इसके बारे में जानते हैं-

Advertisment

जानें Midlife Crisis के कारण महिलाओं की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ता है? 

बैचेनी

मिडलाइफ क्राइसिस एक ऐसा समय है जब महिलाएं बेचैन रहती है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके हाथ से समय निकलता जा रहा है। ऐसे समय में आप अपनी लाइफ से उब जाती है। आपको मजा नहीं आता है। आप रोजाना वही काम करके बोर महसूस करने लग जाते हैं।आपको लगता है कि मेरी जिंदगी ऐसी होनी चाहिए थी। आपको अपनी च्वाइस पर शक होने लग जाता है। आपके पास जो है, आप उसे पर फोकस नहीं करते हैं बल्कि उन चीजों पर फोकस करते हैं जो आपके पास नहीं है। आपको खुद के ऊपर ही शक होने लग जाता है।

Advertisment

बीते हुए समय को याद करना

आप अपने बीते हुए समय को बहुत ज्यादा याद करने लग जाती हैं। आज के समय में कम रहती हैं। आप पुरानी बातों और दोस्तों को मिस करती हैं। आपको लगता है कि आपकी पहले की लाइफ आज से ज्यादा बेहतर थी क्योंकि इस समय आपकी उम्र भी ढल रही होती है। आपकी ब्यूटी भी पहले जैसी नहीं रहती है। आपके दोस्त भी कम हो जाते हैं। आपको बहुत सारे फिजिकल और मेंटल चेंजेस से भी गुजरना पड़ता है जिसके कारण आपको अपनी पहले की लाइफ ज्यादा अच्छी लगती है।

सेक्स लाइफ डगमगाने लग जाती है

Advertisment

किसी भी रिलेशनशिप में सेक्स लाइफ (Sex Life) एक बहुत बड़ा रोल है। ऐसे समय में आपकी सेक्सुअल लाइफ में भी बदलाव आने लग जाते हैं क्योंकि आपकी सेक्स को लेकर डिजायर में उतर चढ़ाव आने लग जाते हैं। कुछ महिलाओं की सेक्सुअल डिजायर बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और कुछ की बहुत कम हो जाती है। इसके साथ मेनोपॉज के कारण भी सेक्सुअल डिजायर इफेक्ट होती है। कुछ महिलाओं को सेक्स के दौरान डिस्कम्फर्ट भी होने लग जाता है जिसके कारण भी आपकी सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है। इस समय में वजाइनल ड्राइनेस होने का भी खतरा रहता है जिसे आप lubricants के इस्तेमाल से ठीक कर सकते हैं।

मेनोपॉज और डिप्रेशन 

बढ़ती हुई उम्र के साथ जो महिलाओं में सबसे बड़ा बदलाव आता है वह मेनोपॉज (Menopause) है। इसके कारण महिलाओं को डिप्रेशन भी हो जाता है क्योंकि एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन लेवल बहुत कम हो जाता है जिसके कारण मूड स्विंग्स होते हैं और स्ट्रेस के साथ महिलाएं डील नहीं कर पाती है। महिलाओं को बहुत सारे लक्षण भी दिखाई देते हैं जिसमें हॉट फ्लैशेस भी शामिल हैं। इसके कारण रात को नींद नहीं आती है। इसके कारण महिलाओं को इनसोम्निया की समस्या आ जाती है। इस पॉइंट पर जाकर महिलाओं की लाइफ बहुत ज्यादा बदल जाती है।

Menopause Midlife Crisis sex life Midlife Crisis In Women
Advertisment