Midlife Career Revival: 40 की उम्र में करियर में आगे बढ़ने के लिए महिलाएं जानें ये टिप्स

आजकल की महिलाओं ने करियर को बहुत ज्यादा सीरियस लेना शुरू कर दिया है लेकिन अभी भी बहुत सारी महिलाएं शादी और बच्चों के बाद करियर छोड़ ही देती हैं। इसके साथ ही वर्किंग वुमन की जिम्मेदारियां दोगुना बढ़ जाती हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Women Career(FREEPIK)

File Image

Career Growth for Women Over 40: पुरुषों के करियर के मुकाबले महिलाओं के करियर का समय बहुत कम होता है। सबसे पहली बात तो महिलाओं के करियर को इतनी तरजीह नहीं दी जाती। आजकल की महिलाओं ने करियर को बहुत ज्यादा सीरियस लेना शुरू कर दिया है लेकिन अभी भी बहुत सारी महिलाएं शादी और बच्चों के बाद करियर छोड़ ही देती हैं। इसके साथ ही वर्किंग वुमन की जिम्मेदारियां दोगुना बढ़ जाती हैं। इस बीच मेंस्ट्रूअल साइकिल, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के कारण भी महिलाओं के करियर पर असर पड़ता है। आज हम जानेंगे कि कैसे 40 की उम्र के बाद भी महिलाएं अपने करियर को बनाए रख सकती हैं। चलिए जानते हैं-

40 की उम्र में करियर में आगे बढ़ने के लिए महिलाएं जानें ये टिप्स 

Upskilling

Advertisment

जिंदगी में ग्रो करने के लिए लर्निंग बहुत जरूरी है। अगर आप लर्निंग को छोड़ देंगे तो आप कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। बहुत सारे लोगों को ऐसा लगता है कि एक समय के बाद सीखने की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन इससे आप समय के हिसाब से नहीं चल सकते। अगर आप समय के साथ-साथ चलना चाहते हैं तो आप सीखना पड़ेगा। करियर को मेंटेन करने के लिए इंडस्ट्री ट्रेंड्स को बनाए रखें। आप वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस और वेबिनार्स को अटेंड करें। यंग जनरेशन के साथ कांटेक्ट में रहें। इससे भी आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Ageless

40 की उम्र के बाद बहुत सारी महिलाओं को यह लगता है कि अब उनके करियर की उम्र निकल चुकी है। उन्हें अब अपने परिवार और बच्चों के ऊपर ध्यान देना चाहिए लेकिन यह बहुत गलत सोच है। उम्र आपके वर्क को डिसाइड नहीं करती है। एज के कारण आप अपने करियर को बाधित नहीं कर सकते। कुछ लोग अपने करियर की शुरुआत ही 40 की उम्र में करते हैं। इसलिए उम्र के अपने ऊपर हावी मत होने दें बल्कि इसे स्वीकार करें और अपने मेंटल और फिजिकल वैल्यू का ध्यान रखें। इसके साथ ही नई चीजों को सीखने के लिए दिमाग को खुला रखें और अपनी वर्थ को पहचानें।

Self Care

40 के बाद आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। ऐसे में सेल्फ केयर करना बहुत जरूरी है। करियर के साथ-साथ खुद का ध्यान रखें। लोगों के साथ बाउंड्रीज मेंटेन करें। आप अपने काम के समय को फ्लैक्सिबल बनाएं। इसके साथ ही वर्क लाइफ बैलेंस को मेंटेन करने की कोशिश करें। ऐसे में आप दूसरों की मदद ले सकते हैं। अपनी फिजिकल हेल्थ के लिए एक्सरसाइज करें और मेंटल हेल्थ के लिए योग या फिर मेडिटेशन कर सकते हैं। अपने साथ काइंड रहना शुरू करें। इसके साथ ही मना करना सीखें। आपको अपने लिए स्टैंड लेना पड़ेगा। ऐसी उम्र में लोग आपको बहुत सारे सुझाव देने की कोशिश करेंगे लेकिन अपना रास्ता खुद चुनें।

Mindset

Advertisment

जिंदगी में माइंडसेट डिफाइन करता है कि आप किस मुकाम पर पहुंचेंगे। अगर आप यह सोच लेंगे की 40 की उम्र के बाद आप कुछ नहीं कर सकते तो काबिलियत होते हुए भी आप कुछ नहीं कर पाएंगे। वहीं पर अगर आप यह सोच रखेंगे कि अभी आप सिर्फ 40 की उम्र के हैं और अभी आपकी बहुत कुछ करना है और नया सीखना है तो आप बहुत आगे बढ़ जाएंगे। इसलिए माइंडसेट भी डिफाइन करता है कि आपका करियर कितनी देर तक चलेगा। इसलिए अपने माइंडसेट को हमेशा पॉजिटिव रखें और किसी भी मुसीबत को अपना अंत मत मानें।

Career Career Anxiety Midlife Midlife Crisis In Women Career Choice For Women