Advertisment

Humanities के स्टूडेंट ले सकते हैं 12वीं के बाद ये बेहतरीन कोर्सेज

दसवीं कक्षा के बाद लोग अपने-अपने हिसाब से अपनी स्ट्रीम चूज करते हैं। अक्सर कहा जाता है कि ह्यूमैनिटीज के स्टडी में ज्यादा स्कोप नहीं है। परंतु सच्चाई इससे बहुत अलग है। आजकल हर फील्ड में कई तरह के करियर ऑप्शंस उपलब्ध हैं।

author-image
Shruti
New Update
Women's Career(freepik)

(Image Credit - Freepik)

Career Options That Humanities Students Can Take After 12th : दसवीं कक्षा के बाद लोग अपने-अपने हिसाब से अपनी स्ट्रीम चूज करते हैं। कोई साइंस लेता है, कोई कॉमर्स, तो कोई ह्यूमैनिटीज। अक्सर कहा जाता है कि ह्यूमैनिटीज के स्टडी में ज्यादा स्कोप नहीं है। परंतु सच्चाई इससे बहुत अलग है। आजकल हर फील्ड में कई तरह के करियर ऑप्शंस उपलब्ध हैं। यदि आप ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट हैं और आपको बहुत कन्फ्यूजन हो रही है कि 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद आपको क्या फील्ड चूज करनी है तो यह टिप्स आपकी कंफ्यूजन दूर करने में आपकी मदद करेंगे

Advertisment

ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट ले सकते हैं 12वीं कक्षा के बाद ये बेहतरीन कोर्सेज

1. जर्नलिज्म एंड मास मीडिया

आप अपनी 12वीं कक्षा के बाद जर्नलिज्म और मीडिया के फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं। इस फील्ड में तरक्की के स्कोप भी बहुत अच्छे हैं। कोर्स कंप्लीट होने के बाद आप जर्नलिज्म, रिपोर्टिंग, एडिटिंग, एडवरटाइजिंग, सेल्स, मार्केटिंग, फिल्म इत्यादि में अपना करियर बना सकते हैं।

Advertisment

2. लॉ

यदि आपकी पॉलिटी और कानून में दिलचस्पी है तो आप लॉ को भी अपने करियर ऑप्शन की तरह चूज कर सकते हैं। आप लॉ में ही एलएलबी और बाद में एलएलएम भी कर सकते हैं।

3. साइकोलॉजी

Advertisment

यदि दूसरों को समझने में और मनोविज्ञान में आपको बहुत रूचि है तो आप 12वीं में ह्यूमैनिटीज लेने के बाद साइकोलॉजी के फील्ड में भी आगे की पढ़ाई कर सकते हैं। इससे आप लोगों के बिहेवियर के बारे में अच्छे से समझ पाएंगे और बाद में इसी फील्ड में अपना करियर भी बना पाएंगे।

4. फैशन डिजाइन

यदि आपको डिजाइनिंग में और फैशन में बहुत इंटरेस्ट है तो आप फैशन डिजाइन की पढ़ाई करने के बारे में भी सोच सकते हैं। यह भी बेहतरीन करियर ऑप्शंस में से एक है। यह आपको फैशन के बेसिक्स समझने में मदद करेगा और आगे इस फील्ड में आप अपना करियर भी बना पाएंगे।

Advertisment

5. होटल मैनेजमेंट

आप चाहे तो होटल मैनेजमेंट में भी अपना करियर बना सकते हैं। इसमें होटल मैनेजमेंट की कई प्रकार की तकनीक सिखाई जाती है जैसे कि कैटरिंग, हाउसकीपिंग, एडमिनिस्ट्रेटिंग,अकाउंट मैनेजिंग, फाइनेंस इत्यादि।

6. इकोनॉमिक्स

Advertisment

आप इकोनॉमिक्स को भी एक करियर ऑप्शन की तरह देख सकते हैं।  यह कोर्स आजकल बहुत ज्यादा पॉपुलर है और हाई डिमांड में भी रहता है। यह कोर्स आपको इकोनॉमिक्स के बारे में डिटेल का ज्ञान देता है और इसके बाद इसमें अपना करियर बनाने में मदद करता है।

7. बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

यदि आपकी रुचि बिजनेस में है तो आप बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई भी कर सकते हैं और उसके अंदर कोई एक फील्ड चूज कर सकते हैं जैसे फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, सेल्स एंड मार्केटिंग इत्यादि।

Advertisment

8. कंप्यूटर एप्लीकेशन

यदि कंप्यूटर आपको बहुत अच्छा लगता है और इसकी पढ़ाई करना आपको बहुत पसंद है तो आप इसको भी एक करियर के ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। आप आगे की पढ़ाई बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस में भी कर सकते हैं। 

9. लैंग्वेज स्टडी

यदि भाषाओं के प्रति आपकी रुचि है तो आप भाषाओं का भी स्पेशलाइज्ड कोर्स कर सकते हैं। किसी एक भाषा में आप आगे की पढ़ाई कर सकते हैं। जैसे कि बैचलर इन इंग्लिश।

After 12th Exams 12वीं कक्षा ह्यूमैनिटीज Humanities
Advertisment