Advertisment

Career Tips: युवा लड़कियां करियर में आगे बढ़ने के लिए करें ये टिप्स फॉलो

करिअर-कौशल | ब्लॉग: बचपन से ही करियर की गाइडेंस पुरुषों को ज्यादा दी जाती है। महिलाओं को करियर बनाने की तरफ गाइड ही नहीं किया जाता है। उन्हें हमेशा सिखाया जाता है कि कैसे एक अच्छी बहु, बहन या फिर पत्नी बनना है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
career).png

File Image

Tips Young Girls Should Follow For Growing In Career: बचपन से ही करियर की गाइडेंस पुरुषों को ज्यादा दी जाती है। महिलाओं को करियर बनाने की तरफ गाइड ही नहीं किया जाता है। उन्हें हमेशा सिखाया जाता है कि कैसे एक अच्छी बहु, बहन या फिर पत्नी बनना है। उन्हें ज्यादातर घर के काम सिखाए जाते हैं। उन्हें पैसे कमाने के बारे में नहीं बताया जाता है और न ही खुद के लिए फैसले लेने दिए जाते हैं। पढ़ाई के बाद भी परिवार के लोग फैसला लेते हैं कि उसे जॉब करना है या नहीं। ऐसे में बहुत सारी महिलाएं करियर बनाने की चाहत रखते हुए भी इसे बना नहीं पाती है। आज हम युवा लड़कियों के लिए करियर के से जुड़ी कुछ टिप्स बताने वाले हैं। चलिए शुरू करते हैं-

Advertisment

युवा लड़कियां करियर में आगे बढ़ने के लिए करें ये टिप्स फॉलो

पैशन को समझिए

सबसे पहले अगर आप किसी भी करियर में ग्रो करना चाहते हैं तो आपको अपने पैशन को पहचाना होगा। इससे बड़ी कोई चीज नहीं होती है जब आप अपने पैशन को प्रोफेशन में तब्दील करते हैं। इससे आप मन लगाकर काम करते हैं। आपके साथ कोई भी जबरदस्ती नहीं होती है। आप सिर्फ पैसे कमाने के लिए काम नहीं करते हैं। आपके अंदर जिज्ञासा होती है। आप हर दिन नई चीज़ें सीखते हैं। इसलिए आपको सबसे पहले हमेशा ही अपने पैशन को पहचानना होगा। 

Advertisment

चुनौतियां आएंगी

करियर बनाते समय आपके सामने बहुत सारी चुनौतियां आएंगी लेकिन इनसे घबराना नहीं है। हर चुनौती में आपको कुछ सीखने के बारे में सोचना है। अगर आप इन चुनौतियों से डर कर आगे बढ़ना छोड़ देंगे तब आप कभी भी अपने मुकाम को हासिल नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमेशा ही चैलेंज को पॉजिटिव तरीके से देखना है और इसे स्वीकार करना है। इससे कभी भी भागना नहीं है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ आपके ही प्रोफेशन में चैलेंज आ रहे हैं। हर फील्ड में नए तरीके के चैलेंज आते हैं। 

खुद पर यकीन

Advertisment

करियर में आगे बढ़ने के लिए या सक्सेसफुल होने के लिए लड़कियों को खुद पर यकीन करना होगा। अब बहुत सारी महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है कि उन्हें सेल्फ डाउट रहता है, कॉन्फिडेंस की कमी होती है या फिर उन्हें खुद पर विश्वास नहीं होता है। आपको ऐसे बहुत सारे लोग जिंदगी में मिलेंगे। उनमें से कुछ लोग आपको पीछे खींचने की कोशिश करेंगे और आपको गलत गाइडेंस भी देंगे। ऐसे में आपका खुद पर विश्वास होना जरूरी है। जब आप खुद पर विश्वास रखेंगे और आपके अंदर कॉन्फिडेंस होगा तब आप हर मुश्किल को आसानी से पार कर सकते हैं और किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

करियर आपको डिफाइन नहीं करता

अब बहुत सारे लोग करियर को अपनी वर्थ बना लेते हैं। ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो आपको डिफाइन नहीं करती है। आपको वही डिफाइन करता है जो आप हैं। आपकी सैलरी, डेजिग्नेशन या सक्सेस कभी भी आपको डिफाइन नहीं करती है। इसलिए कभी भी खुद के बारे में नेगेटिव नहीं सोचना है। अगर आपकी चॉइस को लेकर आपको गलत बोला जा रहा है या फिर आपका कोई साथ नहीं दे रहा है तब भी आपको घबराना नहीं। ऐसा भी नहीं सोचना है कि आप गलत हूं। आप अलग हो सकते हैं जिसमें कुछ भी गलत नहीं होता। आपको अपने गोल को लेकर आगे बढ़ते रहना है।

Advertisment

पढ़ाई-लिखाई और स्किल

करियर में आगे बढ़ने के लिए स्किल्स को सीखना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही एजुकेशन का होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए आप शुरुआत में ही अपनी एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट करने के ऊपर ध्यान दें। जब यह दोनों साथ में मिलते हैं तब आपकी तरक्की को कोई भी नहीं रोक सकता है। आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स पर काम कीजिए। आपको दो से तीन भाषाएं आनी चाहिए। आप टाइम मैनेजमेंट सीखिए और लोगों से व्यवहार करना सीखिए। हमेशा ही दूसरों के साथ काइंड रहें और कभी भी जल्दबाजी में या फिर गुस्से में आकर फैसला मत लें।

Career Choice For Women Career Choice Career
Advertisment