Why Career Matters For Women: जब बात महिलाओं की करियर की आती है तो उस पर इतना नहीं ध्यान दिया जाता है। ऐसा समझा जाता है कि एक लड़की को करियर बनाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अंत में इसकी शादी ही होनी है। इसके पति की एक अच्छी नौकरी या फिर कोई बिजनेस होना चाहिए और वह उसके खर्च उठाएगा। ऐसी सोच के कारण महिलाएं भी दूसरों पर निर्भर होती हैं और पुरुषों के ऊपर फाइनेंशियल बर्डन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में महिलाओं को यह समझना चाहिए कि उनका करियर में सेट होना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं कि महिलाओं के करियर के महत्व को समझना क्यों जरूरी है?
महिलाओं को करियर पर ध्यान क्यों देना चाहिए?
समाज में योगदान बढ़ेगा
जब महिलाएं करियर में आगे बढ़ेगी जैसे जॉब या बिजनेस करेगी तो वे समाज में योगदान दे सकेंगी। इस देश की इकोनॉमी में उनका भी हिस्सा आएगा। इसके साथ ही जब एक महिला करियर में सफल होती है तो इससे आसपास की महिलाओं का भी माहौल बदल जाता है और उनके लिए भी रोजगार के मौके पैदा होते हैं। उन्हें भी संदेश मिलता है कि महिलाएं भी घर से बाहर निकाल कर जॉब कर सकती हैं। उनकी जगह सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है।
आर्थिक रूप से आजादी के लिए
करियर के महत्व को समझना इसलिए भी जरूरी है ताकि महिलाएं फाइनेंशलीइंडिपेंडेंट हो सकें। महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है ताकि उन्हें अपने खर्चे के लिए किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े और वे अपने फैसले खुद ले सकें। महिलाओं की सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि उन्हें हर बात के लिए दूसरों से पूछना पड़ता है। उनकी खुद पर कोई ऑटोनॉमी नहीं होती है। हर बात दूसरे तय करते हैं जिस कारण वो अपना अस्तित्व खोने लग जाती हैं। इसलिए महिलाओं को अपने करियर बनाने पर जोर देना चाहिए।
सामाजिक अपेक्षाएं और पारिवारिक दबाव को कम करने के लिए
महिलाओं से बहुत ज्यादा सामाजिक अपेक्षाएं भी की जाती हैं और उनके ऊपर पारिवारिक दबाव भी होता है लेकिन अगर वहीं पर महिलाएं अपने करियर पर ध्यान देकर जिंदगी में सफल होती हैं तो यह दबाव बहुत हद तक कम हो जाता है। इसके साथ ही समाज की अपेक्षाएं भी महिलाओं से बहुत कम हो जाती हैं। महिलाएं अपनी मर्जी के कपड़े पहन सकती हैं। वे अपनी मर्जी के लोगों के साथ बैठ सकती हैं। उन्हें किसी को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं पड़ती। सबसे जरूरी बात के महिलाएं अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी सकती हैं।
भेदभाव काम हो सकता है
महिलाओं के साथ हो रहे हैं भेदभाव को खत्म करने के लिए महिलाओं की करियर में भागीदारी बहुत जरूरी है। आज भी पुरुषों की भागीदारी महिलाओं से ज्यादा है जिसके कारण महिलाओं को बहुत सारे भेदभाव का सामना करना पड़ता है लेकिन वहीं पर जब ज्यादा से ज्यादा महिलाएं करियर पर ध्यान देंगी तो इससे उन्हें भी समाज में बराबरी मिल सकती हैं।
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ
महिलाओं की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ करने के लिए करियर बहुत जरूरी है। महिलाओं को यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि उनके खर्च उठाने के लिए उनके पति, भाई या फिर पिता हैं। उन्हें खुद सशक्त होना चाहिए और करियर में सफल होने से महिलाएं सिर्फ आर्थिक रूप से आजाद नहीं होती बल्कि उनके पास हर तरीके की आजादी आ जाती है।