Advertisment

Home Remedies To Improve Eyesight: आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Home Remedies To Improve Eyesight: हमारी दुनिया में आंखों की रोशनी कम होना एक आम बात हो गई है। लोगों ने खराब विज़न से निपटने के लिए चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंस पहनना शुरू कर दिया है। लेकिन ज़्यादातर लोगों को चश्मा पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। फिर भी, उन्हें ऐसा करना पड़ता है। आँखों की रौशनी बढ़ाने का एक और तरीका है आई ड्रॉप डालना या दवाएँ लेना। लेकिन कुछ लोगों को यह भी पसंद नहीं होता। वे नेचुरल तरिके से अपना विज़न ठीक करना चाहते हैं। इसीलिए हम आपको बताएंगे अपनी आँखों की रौशनी में सुधार लेन के लिए कुछ सिम्पल घरेलू नुस्खे:

Home Remedies To Improve Eyesight: आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे-



Advertisment

1. आंखों के व्यायाम करें

आंखों के कुछ व्यायाम आपकी आंखों को ज़्यादा फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करते हैं। ये आंखों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं और आपको ऑप्टीमजल विज़न बनाए रखने में मदद करते हैं। वे आपकी आंखों पर पड़ने वाले स्ट्रेस को बहुत कम करते हैं और आपकी कॉन्सेंट्रेशन में भी सुधार करते हैं।

इसके लिए आप कुछ सेकंड के लिए अपनी आंखों को क्लॉकवाइज़ और एंटी क्लॉकवाइज़ दोनों दिशाओं में घुमाने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी आंखों को थोड़ा आराम देने के लिए सेट के बीच में पलकें झपकाएं। आप फ्लटरिंग भी ट्राई कर सकते हैं। अपनी आंखों को 20 से 30 सेकंड के लिए बार-बार झपकाएं। इसको दिन में दो बार करें।

Advertisment

2. बादाम

बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट नेचुरल तरीके से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। वे आपकी कॉन्सेंट्रेशन में सुधार करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप रात को बादाम भिगो कर रखें और सुबह खा लें या फिर आप भीगे हुए बादाम का पेस्ट बनाकर एक गिलास दूध के साथ पी सकते हैं। ऐसा कुछ महीनों तक हर दिन करें, जब तक आपको कुछ सुधार न दिखने लगे।

3. सौंफ

Advertisment

हमारे पूर्वज सौंफ को किसी वजह से ही 'दृष्टि की जड़ी बूटी' कहते थे। इस जड़ी बूटी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट मोतियाबिंद की डेवलपमेंट को धीमा कर देते हैं और हमारी आंखों की हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। इसके लिए ज़्यादा से ज़्यादा वैरायटी के बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

ग्राइंडर में एक कप बादाम, सौंफ और चीनी डालकर पीसकर पाउडर बना लें। इस चूर्ण का एक चम्मच रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ खाएं। इसे 40 दिनों तक दोहराएं और अपनी आंखों की रोशनी में सुधार देखें।

4. आंवला 

Advertisment

आंखों की रोशनी में सुधार के लिए आंवला एक पावरफुल इंग्रेडिएंट के रूप में जाना जाता है। आंवला विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। यह एंटीऑक्सिडेंट और कई पावरफुल न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है जो आपकी आंखों की रोशनी में सुधार कर सकता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी रेटिना के सेल्स के कामकाज में सुधार करता है औरहैल्दी सेल्स को बढ़ावा देता है।

इसके लिए आधा कप पानी में कुछ चम्मच आंवले का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार सुबह और शाम पियें। इसके जूस को शहद के साथ भी पिया जा सकता है।

5. हमेशा हैल्दी डाइट लें 

Advertisment

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हैल्दी डाइट लेना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। विटामिन ए, बी, ई, डी और सी, बीटा-कैरोटीन और अमीनो एसिड जैसे न्यट्रिएंट्स हैल्दी आंखों को बढ़ावा देते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हरी पत्तेदार सब्ज़ियां भी एक बढ़िए ऑप्शन हैं। पालक, मक्का, बीटरूट, ब्रोकली, ब्लूबेरी, अंडे, नट्स और फैटी फ़िश जैसी फ़ूड आइटम्स आपकी आंखों की रोशनी को नेचुरल तरीके से बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

 

Advertisment

 

 



सेहत
Advertisment