Advertisment

आखिर क्यों इन बातों के लिए लड़कियों का बनाया जाता है मजाक?

समाज में आज भी कई प्रकार की रूढ़िवादी धारणाएं प्रचलित हैं। जब भी कोई इंसान इन धारणाओं का पालन नहीं करता या उन पर खड़ा नहीं उतरता तो अक्सर उनका मजाक उड़ाया जाता है। खास करके महिलाओं का। महिलाओं के लिए कई रूढ़िवादी सोच आज भी प्रचलित हैं

author-image
Shruti
New Update
female freepik

(Image Credit - Freepik)

5 Things For Which Girls Are Shamed : समाज में आज भी कई प्रकार की रूढ़िवादी धारणाएं प्रचलित हैं। जब भी कोई इंसान इन धारणाओं का पालन नहीं करता या उन पर खड़ा नहीं उतरता तो अक्सर उनका मजाक उड़ाया जाता है। खास करके महिलाओं का। महिलाओं के लिए कई रूढ़िवादी सोच आज भी प्रचलित हैं और समाज उनको अपने स्टीरियोटाइप में ढालने की बहुत कोशिशे भी करता रहा है। आईए जानते हैं पांच ऐसे काम जिनके लिए आज भी लड़कियों का मजाक उड़ाया जाता है

Advertisment

5 ऐसे काम जिनके लिए लड़कियों का बनाया जाता है मजाक

1. सेहत का ध्यान रखना

आजकल के भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान को हमेशा अपनी सेहत का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए। अच्छा  पौष्टिक आहार खाना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए। ऐसे में यदि कोई लड़की अच्छा भोजन खाती है या ज्यादा अनहेल्दी खाना अवॉइड करती है तो उसका मजाक उड़ाया जाता है। अक्सर ऐसी लड़कियों को चिढ़ाया जाता है कि वह दूसरों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहीं हैं। जो कि सरासर गलत है।

Advertisment

2. ड्राइविंग करना

ड्राइविंग को लेकर भी कई प्रकार की धारणाएं प्रचलित हैं कि महिलाएं अच्छी ड्राइविंग नहीं कर सकती या रोड पर अगर आपके साथ कोई महिला ड्राइवर है तो जितना हो सके उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए इत्यादि। अक्सर लड़कियों का ड्राइविंग को लेकर मजाक बनाया जाता है। लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि ड्राइविंग एक प्रकार की स्किल है और इसका किसी भी जेंडर से कोई लेना-देना नहीं होता। कोई भी इंसान बहुत अच्छी या बुरी ड्राइविंग दोनों ही कर सकता है। 

3. वैक्सिंग या थ्रेडिंग ना करना

Advertisment

महिलाओं के प्रति कई ऐसी  धारणाएं प्रचलित हैं कि उनके शरीर पर बाल नहीं होने चाहिए। उनका चेहरा या बॉडी का शेप बिल्कुल परफेक्ट होना चाहिए। परंतु महिलाओं के बॉडी हेयर्स होने बहुत ही आम बात है और यदि ऐसे में कोई लड़की वैक्सिंग नहीं करना चाहती तो यह भी एक बहुत ही नॉर्मल बात है। किसी को अपनी बॉडी के लिए हीन भावना फील करवाना बहुत ही गलत है। या जबरदस्ती उनको ब्यूटी स्टैंडर्ड में ढलने को नहीं कहना चाहिए।

4. खाना बनाना ना आना

खाना बनाना एक बहुत ही महत्वपूर्ण लाइफ स्किल है जो कि हर इंसान को आनी चाहिए। परंतु कुछ लोग केवल लड़कियों को ही टारगेट करके उनके खाना बनाना ना आने को लेकर मजाक उड़ाते हैं। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि घर के काम करना केवल महिलाओं का ही काम है और उन्हें यह आना अति आवश्यक है। खाना बनाना लड़के और लड़कियों दोनों को ही समान रूप से आना चाहिए। समय-समय पर इंसान को यह लाइफ स्किल्स सीखते रहनी चाहिए।

5. करियर को प्राथमिकता देना

हर लड़की के सपने अलग-अलग होते हैं। जरूरी नहीं कि हर किसी का सपना शादी करना और घर बसाना ही हो। ऐसे में यदि कोई लड़की अपने सपनों को पूरा करना चाहती है और अपने करियर को प्राथमिकता  देती है, तो कई बार उसका मजाक उड़ाया जाता है। आज के जमाने में महिलाओं को फाइनेंशली इंडिपेंडेंट बनने का पूरा अधिकार है। वह अपने चुनाव खुद कर सकती हैं। और ऐसे में किसी लड़की का मजाक उड़ाना बिल्कुल ही गलत है।

सेहत Girls खाना
Advertisment