Advertisment

Muesli: जानिए मूसली खाने के बेहतरीन फ़ायदे

पौष्टिक नाश्ते में से एक है मूसली। मूसली एक काफी लोकप्रिय नाश्ता है। यह एक रेडी टू ईट अनाज होता है जिसमें ओट्स, सूखे फल, बीज, नट्स इत्यादि शामिल होते हैं। सुबह-सुबह मूसली खाने से पूरे दिन की एनर्जी मिल जाती है।

author-image
Shruti
New Update
muesli freepik

(Image Credit - Freepik)

How beneficial is muesli for health: कहते हैं यदि सुबह की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा जाता है। ऐसे में सुबह की अच्छी शुरुआत एक पौष्टिक नाश्ते के साथ होनी चाहिए। पौष्टिक नाश्ते में से एक है मूसली। मूसली एक काफी लोकप्रिय नाश्ता है। यह एक रेडी टू ईट अनाज होता है जिसमें ओट्स, सूखे फल, बीज, नट्स इत्यादि शामिल होते हैं। सुबह-सुबह मूसली खाने से पूरे दिन की एनर्जी मिल जाती है। साथ ही साथ जिन लोगों के पास एक पौष्टिक नाश्ता बनाने का समय नहीं होता है वह फटाफट मूसली भी खा सकते हैं। आइये जानते हैं मूसली खाने के फ़ायदे 

Advertisment

जानिए मूसली खाने के बेहतरीन फ़ायदे

1. वजन मेंटेन करने में सहायक

मूसली वजन घटाने के लिए एक अच्छा नाश्ता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। जो कि वेट को मेंटेन रखने में मदद करते हैं। एक कटोरा मूसली को आप दूध या दही के साथ ले सकते हैं। इसमें कैलोरीज कम होती है जिससे कि आपका वजन ज्यादा नहीं बढ़ता। कोई भी अच्छी मूसली खरीदते वक्त शुगर कंटेंट का ध्यान जरूर रखें।

Advertisment

2. कोलेस्ट्रॉल में मदद

मूसली खाने से आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने में भी मदद मिलती है। मूसली में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है जिसको खाने से कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियां कम होती है। आप अपने नाश्ते में एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ते की तरह मूसली को शामिल कर सकते हैं।

3. कब्ज में लाभ

Advertisment

मूसली खाने से आपको कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। मूसली में ओट्स के फाइबर और व्हीट फ्लेक्स भी मौजूद होते हैं। जिससे कि यह सब आपके पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। साथ ही साथ मूसली हल्का नाश्ता भी होता है और आसानी से पच भी जाता है। जिसके कारण पेट की समस्याएं दूर रहती हैं।

4. दिल को रखे स्वस्थ

मूसली खाना दिल के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें सॉल्युबल फाइबर होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को काम करके दिल को स्वस्थ रखता है। साथ ही साथ मूसली ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार है।

Advertisment

5. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

मूसली कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। ओवरऑल सेहत के लिए एंटीऑक्सीडेंट बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में मूसली को अपने नाश्ते में शामिल करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

6. स्ट्रांग इम्यूनिटी

मूसली खाना आपके शरीर के इम्यूनिटी को भी बढ़ा सकता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो कि आपके शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। इससे आपके शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Muesli मूसली
Advertisment